Let’s travel together.

विधानसभा उदयपुरा 140 प्रबंधन समिति बैठक संपन्न

0 87

हर बूथ पर कार्यकर्ता के परिश्रम से खिलाएंगे कमल , 1 लाख से लोकसभा जीतेंगे – नरेन्द्र शिवाजी पटेल

लोकसभा चुनाव हम पूरी ताक़त और विश्वास के साथ लड़ेंगे और और एक बार पुनः मोदी जी को प्रधानमन्त्री बनवाएंगे – राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल

हम चुनाव लड़ने या जीतने और सरकार बनाने के लिए काम नहीं करते हम कार्यकर्ता गढ़ने का काम करते हैं – लोकसभा संयोजक स्वदेश पुरोहित

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से उदयपुरा विधानसभा के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक श्री शिवाजी सेवा सदन विधायक कार्यालय बरेली में संपन्न हुई।
बैठक में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, लोकसभा संयोजक स्वदेश पुरोहित, लोकसभा विस्तारक संजय बडोरे ,लाभार्थी जनसंपर्क प्रभारी राजेश तिवारी, विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र तिवारी, विधानसभा चुनाव प्रभारी हरनाम सिंह राजपूत, विधानसभा संयोजक प्रहलाद लोधी, जिला महामंत्री नेपाल सिंह राजपूत मौजूद रहे । सर्वप्रथम बैठक में विधानसभा उदयपुरा 140 प्रबंधन समिति के सदस्यों को दायित्व दिए सौंपे गए। राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का लक्ष्य रखा गया है। हर बूथ पर 370 से अधिक वोट बढ़ाने के लक्ष्य के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कसकर जुट जाना होगा। प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ काम में जुट जाएं बूथ जीतने और वोटों का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हमें केंद्र और प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाथार्थियों से संपर्क कर मोदी जी का प्रणाम कहना है इस चुनाव को हम पूरी ताक़त और विश्वास के साथ लड़ेंगे और और एक बार पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनवाएंगे। 1 लाख मतों से लोकसभा प्रत्याशी को उदयपुरा विधानसभा से जिताएंगे ।

लोकसभा संयोजक स्वदेश पुरोहित ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मैदान में उतर जाएं हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित है हम चुनाव जितने चुनाव लड़ने और सरकार बनाने के लिए काम नहीं करते हम कार्यकर्ता गढ़ने का काम करते हैं लोकसभा क्षेत्र में 5 लाख लाभार्थी हैं हमें उन लाभार्थियों से मिलना है जो सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं जिस तरह विधानसभा में 42 हजार से नरेन्द्र शिवाजी पटेल को जिताकर विधानसभा पहुंचा है इस तरह एक लाख से नरेंद्र शिवाजी पटेल के नेतृत्व में विधानसभा से लोकसभा प्रत्याशी दर्शनसिंह चौधरी को संसद भेजिए ।

बरिष्ट भाजपा नेता शंकर सिंह पटेल मातावाले ,जिला महामंत्री राजेश पंथी,जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह चौधरी, धीरेन्द्र सिंह कुशवाहा,जिला मंत्री राजेन्द्र ठाकुर, पवन रघुवंशी, केशव पटेल, योगेश पटेल, राजकुमार अरेले,सीमा चौहान,जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, रेवा सिंह गौदर सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण     |     जरा -सी वर्षा से भोपाल मार्ग हुआ बंद , पचासों वाहनों सहित एम्बुलेंस फंसी     |     जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |     सिविल अस्पताल सरदारपुर में रक्तदान महादान शिविर सम्पन्न , ब्लड बैंक संचालन की शुरुआत     |     बेटी के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है- रूचिवर्धन मिश्रा      |     गुंजी में डीपी पर बैठे तीन मोरों की मौत के बाद फिर दिखे दो मोर, ग्रामीणों का दावा- पालतू हैं, डीएफओ ने बताया- घर के आसपास घूमते थे     |     215 दिव्यांगजनों को मौके पर मिले कृत्रिम हाथ-पैर, कोलकाता की दिव्यांग टीम का मंच पर हुआ सम्मान     |     नीट पेपर विरोध में एनएसयुआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप     |     सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811