Let’s travel together.

सतलापुर पुलिस ने 3 महीने से दुर्घटना में मामले में फरार आरोपी को सुल्तानगंज से किया गिरफ्तार

0 309

-दुर्घटना में घायल युवक की इलाज दौरान हुई मौत

रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सतलापुर पुलिस ने 3 महीने पहले दुर्घटना कर फरार हुए आरोपी को सुल्तानगंज से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सतलापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना औद्योगिक ऐरिया सतलापुर में फरियादी तरुण निवासी झलार कला ने 19 अक्टूबर 21 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात वाहन के चालक द्वारा सतलापुर एरिया में दुर्घटना कर नंदकिशोर शर्मा निवासी कृष्णपुरम को घायल कर भाग गया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 198/2021 धारा 279, 337 आईपीसी का अपराध कायमकर विवेचना में लिया था। घायल नंदकिशोर शर्मा की इलाज के दौरान नोबल अस्पताल भोपाल में मृत्यु होने से मर्ग डायरी प्राप्ति कर धारा 304ए आईपीसी का इजाफा किया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी ओबेदुल्लागंज मलकीत सिंह के मार्गदर्शन में अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की गई। सूत्रों से जानकारी मिलने से संदेही सोनू यादव निवासी धौलपुर थाना सुल्तानगंज कि लंबे समय से तलाश कि जा रही थी। कई बार सतलापुर पुलिस ने संदेही के निवास पर दबिश भी दी थी।किन्तु संदेही फरार था। पुलिस ने 23 जनवरी को थाने से थाना प्रभारी विनोद परमार के द्वारा टीम सुल्तानगंज रवाना कि जो टीम प्रभारी अनुसंधान कर्ता उपनिरीक्षक आर पी गोहे, आर. अशोक कुमार मीणा ने सुल्तानगंज पहुँचकर थाना प्रभारी सुल्तानगंज उपनिरीक्षक विमलेश राय से संपर्क कर प्रधान आरक्षक सुरेश थाना सुल्तानगंज के सहयोग से ग्राम धौलपुर से संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कि। आरोपी ने घटना के दिन दुर्घटना कर भागना एवं पुलिस के डर से फरारी काटना बताया। जिससे घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल टीवीएस स्टार एमपी38 एमएन 5551 जप्त कर पूछताछ में लायसेंस न होने से धारा 3/181 मोटर अधिनियम का इजाफा कर प्रयुक्त वाहन का स्वामी प्रेमनारायण यादव आरोपी का मामा को तलब कर मोटर अधिनियम अंतर्गत नोटिस तमिल कराकर वाहन मालिक पर धारा5/180 मोटर अधिनियम का इजाफा कर अभियोग पत्र 24 जनवरी को जेएमएफसी गौहरगंज अभियोग में पत्र प्रस्तुत किया गया है। वहीं वर्ष 2021 के लंबित अपराध को निराकरण कराने में थाना प्रभारी विनोद परमार, उपनिरीक्षक आरपी गोहे, आरक्षक अशोक, थाना प्रभारी सुल्तानगंज विमलेश राय, प्रधान आरक्षक सुरेश एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811