Let’s travel together.

युवक ने पेश की ईमानदारी की अनूठी मिसाल, सड़क किनारे मिले मोबाइल वापस लौटाया

0 185

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

आज के दौर में जहां एक एक रुपए के लिए भी लोगों का ईमान डगमगा जाता है। वहीं गुरुवार को सलामतपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीया के फैज़ल खान ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे के कुल्हाड़ीया रोड पर मिले मोबाइल को वापस लौटा दिया है। दरअसल गुरुवार को विदिशा निवासी एक युवक का मोबाइल मोटरसाइकिल से भोपाल जाते वक्त रोड पर गिर गया था। तभी वहां से गुजर रहे फैजल खान को वह मोबाइल मिल गया। फैजल ने मोबाइक को अपने पास संभालकर रख लिया। और करीब 15 मिनट तक वहां रुककर मोबाइल वाले का इंतजार करता रहा। लेकिन मोबाइल मालिक तो नहीं आया, उसके गुम हुए मोबाइल पर कॉल आया। तो तुरंत ही फैजल ने कॉल रिसीव किया और ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल मालिक को भोपाल विदिशा हाईवे पर बुलाकर उसका मोबाइल सौंप दिया। जिसके बाद युवक ने फैजल का धन्यवाद किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनकी ईमानदारी की जमकर सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811