Let’s travel together.

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के पेट से आपरेशन कर बाहर निकाला 12 किलो का ट्यूमर

0 202

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन,लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थी महिला

शिवलाल यादव

रायसेन।डॉक्टरों की मरीजों की जान बचाने भगवान का दर्जा दिया गया है।कभी कभी वह मरीजों के सफल ऑपरेशन करके उनकी जान बचा देते हैं।जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पेट दर्द से परेशान महिला मरीज का सफल ऑपरेशन कर पेट से 12 किलोग्राम का ट्यूमर बाहर निकाल जान बचाने का मामला सामने आया है।हुआ यूं कि
रायसेन के शासकीय जिला अस्पताल में एक महिला पेट दर्द की वजह लगभग 1 साल से बेहद परेशान थी। उसके परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे ।यहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि महिला के पेट में भारी ट्यूमर है। इसी वजह से महिला पेट दर्द के असहनीय पीड़ा से जूझ रही है। डॉक्टरों की टीम ने महिला का ऑपरेशन करने का फैसला लिया। महिला रायसेन जिले के देहगांव निवासी सावित्री बाई का ढाई घंटे में ऑपरेशन किया और डॉक्टरों की टीम ने 12 किलो के भारी- ट्यूमर को निकाला। इस ऑपरेशन में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीता अतुलकर स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ दिनेश गुप्ता तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ अनिल ओढ़ ,डॉ अरुण मिश्रा नर्सिंग ऑफिसर संगीता बरखने की टीम द्वारा किया गया और महिला अब पूरी तरीके से स्वास्थ्य है। ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क हुआ और महिलाओं को पेट दर्द की असहनीय पीड़ा से निजात मिल चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |     गुरुद्वारा की नई व्यवस्था से माधव चौक पर लगा रहा जाम     |     न्यायोत्सव अंतर्गत दिव्यांगजन बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी, नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया      |     रायसेन में दो सूने मकानों को बनाया निशाना, कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा; 3.05 लाख का माल बरामद     |     बैंक सेवा में समर्पित जीवन का सफर थमा, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक पंं. श्री सी.एल. तिवारी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई     |     रातापानी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में रातभर गूंजा ढोल-डीजे, वन विभाग ने दिए जांच के आदेश     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर जारी होंगे विशेष डाक टिकट     |     शिवपुरी शहर की प्रयोगशाला में एक और प्रयोग, गायब हुआ गुरुद्वारा चौराहा, बना दिया दोराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811