Let’s travel together.

आर्क कालोनी के रहवासियों ने मंडीदीप नगर पालिका सीएमओ के नाम सोपा ज्ञापन

0 128

 

रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका के अंतर्गत अवेध कॉलोनी की भरमार देखी जा रही है भोले भाले लोगो को सुविधाओं के लड्डू दिखाकर लूटने का खुला खेल खुलेआम चल रहा है पूर्व में ऐसा ही एक मामला वार्ड 24 में स्थित नर्मदा पुरम कॉलोनी का आया था जिसमे कॉलोनाइजर द्वारा विकास शुल्क के नाम पर राशि तो ले ली पर न ही किसान को भुक्तान किया और न कॉलोनी में विकास किया जिसको लेकर किसान और कॉलोनाइजर राजेश गुप्ता में जमकर बहस हुई थी जानकारों की माने तो नौबत हाथापाई तक आ गई थी राजेश गुप्ता को उल्टे पैर भागना पड़ा था अब एक और कॉलोनी का भी प्रकरण इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है वार्ड 24 में स्थित आर्क कॉलोनी के रहवासी मूलभूत सुविधाओं से परेशान दिखाई नजर आ रहे है जिसको लेकर रहवासियों द्वारा गौहरगंज अनुविभागीय अधिकारी महोदय ,मंडीदीप थाना और मंडीदीप नगर पालिका में शिकायती आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है प्लॉट खरीदार महिला के पुत्र जसवंत विश्वकर्मा जानकारी देते हुए बताते है की जब प्लॉट खरीदा था जब कॉलोनाइजर देवेंद्र गोलाईत द्वारा जो पंपलेट दिया था उसमे भव्य प्रवेश द्वार,बाउंड्री बाल ,कवर्ड कैम्पस,24 घंटे पानी , चौड़ी डामर सड़क ,बिजली की व्यवस्था,नाली की व्यवस्था और खूबसूरत गार्डन जेसी सुविधाओं के पंपलेट दिए तो पर आज रहवासियों को बिजली का टेंपरेरली कनेक्शन दिया है जिसका 10 रुपए यूनिट दिया जाता है पानी की व्यवस्था ऐसी है की कई लोगो को पानी बाहर से भरकर लाना पड़ता है और बाकी की कोई भी सुविधा कुछ भी कॉलोनाइजर देवेंद्र गोलाइत द्वारा नही दी जा रही है हमारे साथ धोखा किया गया जिसके कारण हमारे द्वारा शिकायत की गई है लगभग सभी कॉलोनी के रहवासी असुबिधाओं से परेशान है कॉलोनी के कॉलोनाइजर पर प्रशासन के अधिकारियों को जांच कर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे भोले भाले लोग लूटने से बच सके।जब हमारे संवाददाता द्वारा आर्क कॉलोनी के संचालक देवेंद्र गोलाइत से बात करनी चाही तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया

इनका कहना है

आर्क कॉलोनी के रहवासियों द्वारा आज कॉलोनी में हो रही असुबिधा को लेकर शिकायती आवेदन दिया है शिकायती आवेदन की जांच कर उचित कर उचित कार्यवाही की जायेगी

सुधीर उपाध्याय सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका

आर्क कॉलोनी के रहवासियों द्वारा शिकायत एसडीएम कार्यालय और मंडीदीप नगर पालिका में की थी कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर दिए गए है

-प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष मंडीदीप नगर पालिका

आर कॉलोनी के रहवासियों द्वारा आज सुविधाओं को लेकर मंडीदीप नगर पालिका में ज्ञापन दिया है तो अधिकारियों को उचित कार्रवाई करते हुए अरे वासियों को सुविधा ना देने वाले कॉलोनाइजर पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए जिससे रहने वाले प्रवासियों को सुविधाओं का लाभ मिल सके

-बद्री सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष मंडीदीप नगर पालिका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811