Let’s travel together.

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के उद्घोष से गूंजा सिलवानी

0 345

एसडीएम के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं, अधिकारियों, कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए तहसील के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़ने के लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में सिलवानी में व्यापक स्तर पर गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सिलवानी नगर में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के निर्देशन में शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय गांधी चबूतरा तथा बजरंग चौराहा से एक साथ पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई।


एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें तहसीलदार रामजी लाल बर्मा एसडीओपी राजेश तिवारी, सीएमओ सुनील जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा में सभी छात्र-छात्राएं अधिकारी, कर्मचारी हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे और भारत माता की जय, हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यह तिरंगा यात्रा नगर में मुख्य मार्गो से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। नगर में अनेक स्थलों पर नागरिकों, संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


रैली के समापन अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर जैन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 के बीच सभी नागरिक अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों पर, कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।

एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी को तिरंगा झण्डा संहिता की जानकारी दी तथा हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर 13 से 15 अगस्त के मध्य राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811