Let’s travel together.

विशाल तिरंगा रैली निकाली गयी,यूनिफार्म में निकले पुलिस के जवान

0 205

 

रायसेन ।जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त तत्वाधान मे हनुमान मंदिर पाटन देव से एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गयी जिसमे बड़ी संख्या में पुलिस के जवान गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे शामिल हुए। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई स्थानीय महामाया चोक पर जाकर संपन्न हुई।

-आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस अबसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी से अपने घरों पर दुकानों पर,निजी दफ्तरों में तिरंगा फहराने की अपेक्षा की जा रही है राष्ट्र के प्रतीक तिरंगे को फहराने की अपील की जा रही है की सभी इसका अधिक से अधिक प्रचार करें और देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति की भावना को जाग्रत करें इसी कड़ी में आज जिला प्रसाशन और पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में हमने ये विशाल तिरंगा रैली आयोजित की थी जिसमे यूनिफार्म फ़ोर्स के अलावा स्कूली बच्चे और गड़मान्य नागरिक सामिल हुए थे ये रैली पाटनदेव हनुमान मंदिर से शुरू होती हुई मुखर्जी नगर सागर भोपाल चौराहे से होती हुई महामाया चौक पर जाकर सम्पन हुई।

इस समापन अबसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने कहा कि इस रैली का जो संदेश गया है कि लोग इस रैली से अनुशरण करेंगे और अपने घरों में दुकानों में और अर्ध शाशकीय दुकानों में झंडावंदन करेंगे और जिन शहीदों ने इस देश को आजादी दिलाई थी उन्हें याद करेंगे और उनके प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811