Let’s travel together.

22 किमी तक 380 गड्ढे और सड़क किनारे घनी झाड़ियां दुर्घटना को दे रही आमंत्रण

0 502

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह जिले से लगातार आ रही सड़क दुर्घटनाओं की खबर के बाद सभी को यातायात व्यवस्था में सुधार की अपेक्षा है पर दमोह से सागर की ओर जाने वाले स्टेट हाइवे को देखकर लगता है कि जिम्मेदारों ने इस और अब तक ध्यान नहीं दिया है जबकि यह एक व्यस्ततम मार्ग है और जानकारी के अनुसार टोल टैक्स भी वसूला जाता है पर सड़क और इसके किनारे तक फैल चुकी झाड़ियों को ठीक नहीं किया गया है यहां तक कि यह भी मालूम नहीं चलता कि जिले की सीमा कहां समाप्त होती है क्योंकि सीमा की जानकारी देने वाला बोर्ड तो सड़क किनारे नाली में दिखाई देता है।

जिला मुख्यालय से सागर जिले की ओर जाने वाले स्टेट हाइवे के हालात इन दिनो काफी खराब है जहां गड्ढों से बचकर सड़क ढूंढना पड़ती है। कुछ गड्ढे तो 10 से 12 फीट के लंबे और चौड़े है कुछ में पानी भर जाने के कारण इनकी गहराई का अंदाजा तब ही लगता है जब वाहन का पहिया इसमें प्रवेश करता है और चालक को झटका लगता है।

इस स्टेट हाइवे पर जिले की सीमा तक की यात्रा करने पर यात्रियों को खासी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है चंद मिनटों का समय,भय के साथ, घंटो में तय हो रहा है इन गड्ढों के कारण वाहन खराब हो रहे है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती जा रही है इसका साथ दे रही है किनारे की झाड़ियां जो सड़क तक आ चुकी है जो विशेषकर रात्रि में क्रॉसिंग के समय खतरे का संकेत भी है।


जब इस सड़क का जायजा लिया गया तो यहां करीब 380 बड़े गड्ढे और सड़क तक पहुंच चुकी झाड़ियां दिखाई दी,जिनके कारण यात्रा करना कठिन प्रतीत हुआ और जिले की सीमा कहाँ समाप्त होती है इसका अंदाजा भी यात्री नहीं लगा सकता क्योंकि बोर्ड भी नाली में पड़ा हुआ दिखाई देता है आस पास के ग्रामीण कोदूलाल,अविनाश,रजनीश ने बताया कि यहां बड़े बड़े गड्ढे है शिकायत की पर कार्यवाही नहीं हुई सिर्फ खाना पूर्ति होती है,एक्सीडेंट होते रहते है अगर जल्द सुधार हो जाएगा तो सबको सहूलियत होगी।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811