Let’s travel together.

तेजगति मारुति ने मारी एक्टिवा को टक्कर एक्टिवा चालक अस्पताल में भर्ती

0 121

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजगति से दौड़ने वाले वाहनों से दुर्घटना लगातार बढ़ती जा रही है ऐसा ही मामला तब सामने आया जब विदिशा से आ रही एक्टिवा वाहन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार मारुति ने टक्कर मार दी जिससे एक्टिवा चालक को सिर हाथ में चोट आई जिसे सांची से विदिशा अस्पताल रिफर किया गया । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार सांची से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आये दिन तेजगति से दौड़ने वाले वाहनों से दुर्घटना घटित होना आम बात हो गई है राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने कहीं कोई न तो गतिअवरोधक न ही गति नियंत्रित करने ही संकेत बोर्ड लगाए हैं जिससे आये दिन लोगों को दुर्घटना ग्रस्त होकर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है हाल ही में बुधवार शाम साढ़े छै बजे कैलाश नारायण बुनकर अपनी एक्टिवा वाहन क्र MP40MH 3650 से अपने घर सांची आ रहे थे कि पीछा से तेज रफ्तार मारुति MP20CD2548 ने तेजगति से वाहन चलाकर टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए तभी बिलेरो वाहन से आ रहे रीतेश बुनकर ने अपने चाचा को घायल देख वाहन रोक कर उन्हें उठाया तथा अस्पताल पहुंचाया एवं टक्कर मारने वाली मारुति वाहन को पहचान भी लिया उसमें बैठे लोगों से बहस भी हुई । रीतेश ने बताया कि हमने उस वाहन को पकड़ कर यातायात पुलिस को भी सौंप दिया था । तथा इसके बाद सांची पहुंचकर उक्त वाहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने रीतेश बुनकर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारुति क्र MP20 CD2548 के चालक के विरुद्ध धारा 279-337 पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है तथा कैलाश नारायण बुनकर को प्रार्थमिक उपचार कर विदिशा रिफर कर दिया गया है बताया जाता है उनके सिर व हाथ में चोट आई है अस्पताल में उपचार चल रहा है तथा घायल अवस्था में होने के कारण मोबाइल भी को गया है घटना श्री राम बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर विदिशा रोड़ पर होना बताई गई है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811