Let’s travel together.

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, रैली निकालकर थाने में पहुंचकर दी गिरफ्तारी

0 148

– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

– महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों से बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना क्षेत्र में पहुंचकर गिरफ्तारी दी। करीब 70 कार्यकर्ताओं ने यहां गिरफ्तारी दी है। गिरफ्तारी से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली और कोतवाली थाना पहुंचकर बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति के नाम सौंपा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने बताया कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। लोगों के रोजगार छिन गए हैं इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देकर विरोध प्रदर्शन व्यक्त कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811