रायसेन। तहसील परिसर में गुरुवार को आतिशबाजी की दुकानों की नीलामी की गई। तहसीलदार भरत सिंह की मौजूदगी में हुई नीलामी में इस बार कुल 64 दुकानें नीलाम हुईं। पिछले साल की तुलना में इस बार 4 दुकानें अधिक नीलाम की गई हैं। वहीं, 70 पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन नीलामी प्रक्रिया में 64 दुकानदार ही शामिल हुए।
नीलामी प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। इससे राजस्व विभाग को कुल 3 लाख 89 हजार 600 रुपए की आय हुई। इस बार दुकानों की अधिकतम बोली 32 हजार रुपए तक पहुंची, जबकि पिछले साल अधिकतम बोली 48 हजार रुपए लगी थी।

नीलामी में दुकान नंबर एक 30 हजार 500 रुपए में बिकी, जबकि उसके सामने स्थित दुकान नंबर 26 की सबसे अधिक 32 हजार रुपए बोली लगी। वहीं, सबसे आखिरी दुकान 1200 रुपए में नीलाम हुई।
पिछले साल कुल 60 दुकानों की नीलामी की गई थी। इस बार नीलामी में तहसीलदार भरत सिंह, नायब तहसीलदार भरत मंड्रे सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।