Let’s travel together.

मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना

0 43

– रमेश कुमार अहिरवार की दुकान के सामने स्कूटी छोड़कर चला गया अज्ञात व्यक्ति, दो दिन बाद भी लेने नहीं पहुंचा कोई

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने रमेश कुमार अहिरवार की दुकान के बाहर पिछले दो दिनों से एक स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी है। अज्ञात व्यक्ति स्कूटी को दुकान के सामने 2 दिन पहले देर रात खड़ा कर चला गया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी उसे लेने कोई नहीं पहुंचा।

दुकानदार रमेश कुमार अहिरवार ने पहले समझा कि शायद कोई व्यक्ति गलती से स्कूटी छोड़ गया होगा और कुछ देर बाद वापस आकर ले जाएगा। लेकिन दो दिन तक कोई नहीं पहुंचा तो उन्हें संदेह हुआ। रमेश अहिरवार का कहना है ना जाने कोई व्यक्ति कहीं से चोरी कर गाड़ी तो खड़ी नहीं कर गया। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

लगातार दो दिनों से एक ही स्थान पर स्कूटी खड़ी होने से आसपास के लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पुलिस के सामने स्कूटी के मालिक और उसे यहां छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाने की जिम्मेदारी है।

कुछ दिन पहले भी अज्ञात व्यक्ति बैटरी वाली स्कूटी नए गुरु द्वारा मंदिर दीवानगंज के सामने छोड़कर चला गया था उसकी भी सूचना मोहल्ला के लोगों ने पुलिस को दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा पड़ा हिनोतिया तालाब निर्माण कार्य     |     दीपावली की खुशियां, जरूरतमंद बच्चों के नाम      |     सात्विक ने किया जिले का नाम गौरवान्वित      |     भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ का दीपावली मिलन व अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास से मना     |     बल्लू यादव बने आयोग मित्र, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी     |     सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811