Let’s travel together.

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0 137

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट ने देशभर में वृक्ष मित्रों का पंजीयन कराकर एक करोड़ पौधरोपण करने का महा अभियान चलाया है। जिसमें सिलवानी में भी वृक्ष मित्र पंजीयन कराकर 1000 पौधों का रोपण कराने का संकल्प लिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगरमंत्री जय यादव ने बताया कि आज के वर्तमान समय मे विकास की आधी दौड़ एवं बेहताशा बढ़ती जनसंख्या के कारण पृथ्वी के संसाधनों पर अत्यधिक भार हो गया है। बढ़ते प्रदूषण एवं वृक्षों की काटना के कारण हमारे पर्यावरण को अत्यधिक हानि हो चुकी है। इस कारण से पृथ्वी का तापमान साल दर बढ़ते ही जा रहा है। जिसके कारण हमारे ग्लेशियर भी पिघल रहे हैं।

समय पर आ रही प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए इस वर्ष विकासार्थ विद्यार्थी प्रकल्प के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सम्पूर्ण भारत वर्ष में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक लाने 1 करोड़ पौधे लगाएगी। जिसके तहत सिलवानी इकाई में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को पौधे रोपे गए जिसमें कॉलेज केंपस, थाना केंपस, सीएम राइज स्कूल एवं तहसील कार्यालय के बाहर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस कार्यक्रम में संयम सराठे, नगर अध्यक्ष अनिल साहू , नगर मंत्री जय यादव, अंत्योदय पाण्डेय, राज ठाकुर, आदित्य दुबे, क्षितिज रघु, राकेश जाटव, अभिषेक सराठे, देव शर्मा आदि कार्यकर्ता ने पौधरोपण किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811