Let’s travel together.

अहिंसा के मंदिर में हिंसा! बेगमगंज के दिगंबर जैन मंदिर में मारपीट, महिला गंभीर हालत में सागर रेफर

0 145

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

रायसेन जिले के बेगमगंज से बड़ी खबर सामने आई है।जिस मंदिर में अहिंसा और शांति का संदेश दिया जाता है, उसी मंदिर में मारपीट की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित बड़े दिगंबर जैन मंदिर में दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कथित मारपीट तक पहुंच गया। घटना में किरण जैन, पत्नी पुष्पेंद्र जैन, घायल हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, अभिलाषा जैन, पत्नी संदीप जैन, पर किरण जैन के साथ मारपीट करने का आरोप है। घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। सिर और गले में चोट आने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई गई और बेहतर उपचार के लिए उन्हें सागर रेफर कर दिया गया।

सबसे अहम बात यह है कि घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में कैमरे की रिकॉर्डिंग घटना की परिस्थितियों और विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

अब सवाल यह है कि आखिर जिस स्थान पर अहिंसा, संयम और शांति का पाठ पढ़ाया जाता है, वहां विवाद ने इतना गंभीर रूप कैसे ले लिया? फिलहाल, घटना को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सच्चाई सामने आना जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट     |     एमआरएससी में हैंडमेड प्रोडक्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित     |     सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न      |     विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण     |     राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, लोकतंत्र और SIR पर रखे विचार     |     मंडीदीप में कृष्णा डेवलपर्स की कॉलोनियों पर प्रशासन की नजर, तहसीलदार ने किया निरीक्षण     |     33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद     |      सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; 6 आरोपी गिरफ्तार     |     अहिंसा के मंदिर में हिंसा! बेगमगंज के दिगंबर जैन मंदिर में मारपीट, महिला गंभीर हालत में सागर रेफर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811