Let’s travel together.

09 पेटी अवैध शराब बरामद,आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 776

 

 

 

 

फाइल फोटो

ओबेदुल्लागंज/रायसेन। गुजरी आधी रात्रि औबेदुल्लागंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब ले जा रही मारूति 800 कार क्रमांक-एम0पी0-04-एचए-1262 को गौहरगंज रोड ब्रजवासी ढाबा के सामने रोककर चैक किया गया। कार में 09 पेटी देशी शराब जिसमें 450 क्वार्टर देशी शराब के अवैध रूप से रखे पाये गये। पुलिस द्वारा कार चालक हरिओम उर्फ मुकेश खटीक को गिरफ्तार कर कार में रखी 09 पेटी देशी शराब (450 क्वार्टर) कीमती 30,000/-रूपये एवं मारूति 800 कार जप्त की गयी।

आरोपी हरिओम उर्फ मुकेश खटीक आ0 मोहन खटीक नि0 वार्ड नं0 11, अर्जुन नगर औबेदुल्लागंज के विरूद्ध थाना ओबेदुल्लागंज में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी द्वारा उक्त शराब को प्रमोद आ0 पप्पू सिंधी नि0 अर्जुन नगर ओबेदुल्लागंज द्वारा बुलाना बताया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी हरिओम उर्फ मुकेश खटीक आ0 मोहन खटीक एवं प्रमोद आ0 पप्पू सिंधी दोंनों नि0 वार्ड नं0 11, अर्जुन नगर औबेदुल्लागंज को दिनांक 19.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी ओबेदुल्लागंज निरी0 संदीप चौरसिया, उनि0 दीपक वर्मा, प्र0आर0 520 अभिषेक चौधरी, प्र0आर0 227 माखन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811