Let’s travel together.

सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता

0 14

नितिन गौरीशंकर अग्रवाल का आयोजन

  सुरेंद्र जैन धरसीवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला को नई पहचान देने के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में आगामी 25 अक्टूबर को लोक संस्कृति का महोत्सव भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता, नितिन गौरीशंकर अग्रवाल की ओर से खरोरा में आयोजित की गई है

भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा आयोजित यह भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता लोककला के सम्मान और छत्तीसगढ़ की पहचान को समर्पित है।

आयोजन 25 अक्टूबर को पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के कार्यालय खरोरा में आयोजित होगा जिसमें पुरस्कार राशि प्रथम – ₹11,000, द्वितीय – ₹5,000, तृतीय – ₹3,100साथ ही प्रत्येक भाग लेने वाले सुआ दल को ₹1,100 सांत्वना पुरस्कार रखा गया है प्रतिभागियों के लिए पंजीयन शुल्क मात्र ₹100 रखा गया है।

नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन हमारी माटी, हमारी संस्कृति और हमारी परंपराओं से जुड़ने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने अधिक से अधिक माताओं-बहनों और लोक कलाकारों से इस उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाल्मीक चौक में आज होगी विशाल महाआरती     |     पुलिस की वाहन चेकिंग व्यवस्था ठप, बेलगाम हुई सड़कों पर रफ्तार     |     मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल-जबलपुर नगर निगम आयुक्त बदले, चार IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी     |     50 किलोमीटर पैदल चलकर हरसिद्धि माता के दर्शन करने निकले अंबाडी के 8 युवा     |     जमुनिया में निकली भव्य चुनरी यात्रा, माता रानी को अर्पित की चुनरी     |     अष्टमी पर मंदिरों और झांकी पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, घर-घर कन्या भोज     |     पिपरिया में दिल दहला देने वाली वारदात पटवारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान     |     उद्घाटन से पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट टूटे, लाखों की संपत्ति असुरक्षित     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जयंती कुंज रीवा में आयोजित वन गौरव सम्मेलन में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811