Let’s travel together.

नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता

0 23

उरला-सिलतरा जैसे हालात की आहट से जरोदा में दहशत

  सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

धरसीवा विधानसभा के ग्राम जरौदा में प्रस्तावित मेसर्स नूतन इस्पात एंड पॉवर प्रा. लि. के बड़े विस्तार की लोक सुनवाई की तारीख जैसे ही घोषित हुई है, ग्रामीणों की चिंता कई गुना बढ़ गई है।

कलेक्टर कार्यालय रायपुर द्वारा 09 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से जरौदा में जनसुनवाई तय की गई है। इस प्लांट में स्पंज आयरन का उत्पादन फर्नेस क्षमता कई गुना बढ़ाने का प्रस्ताव है। साथ ही पावर प्लांट और रोलिंग मिल का भी बड़ा विस्तार होगा।

ग्रामीणों का कहना है – पहले से ही परेशान हैं

धरसीवां विधानसभा के ,जरौदा रायखेड़ा सिलतरा कन्हरा के किसान और ग्रामीण मौजूदा प्लांटों के भारी प्रदूषण से ही पहले से परेशान है गांव में राख, धुएं और भारी वाहनों की धूल से जीना मुश्किल हो गया है।

खेतों में काली राख की परत जम जाती है, फसल उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।सांस, आंखों में जलन और चर्म रोग की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। भूजल नीचे जा रहा है और दूषित होता जा रहा है। उरला से लगा कन्हरा गांव इसका जीता जागता उदाहरण है जहां उद्योगों के बाद से हालात इतने बदतर हो गए कि ग्रामीण केमिकल युक्त पानी आने से पेयजल को तरसने लगे उन्हें पड़ोसी गांव कुम्हारी से पेयजल की आपूर्ति होती है।दिन-रात चलने वाले हैवी ट्रकों से सड़कें भी अल्प समय में जर्जर होती रहती हैं और धूल प्रदूषण से पूरा गांव परेशान रहता है।

जरौदा को उरला-सिलतरा मत बनाओ

ग्रामीण कहते हैं कि हमने उरला, सिलतरा की हालत देखी है। वहां उद्योग बढ़े तो प्रदूषण ऐसा बढ़ा कि गांव में रहना मुश्किल हो गया। अब वही दुष्प्रभाव जरोदा में भी दिखने लगा है। अगर क्षमता 5 गुना बढ़ी तो हमारा गांव भी औद्योगिक प्रदूषण का गढ़ बन जाएगा

कुछ ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि औद्योगिक प्रदूषण घरों के अंदर तक पहुंचता है बच्चों को भी प्रदूषण के कारण स्कूल जाने में परेशानी होती है।

ग्रामीणों की मांग

1. विस्तार से पहले वर्तमान प्रदूषण नियंत्रण की जांच हो – ESP, बैग फिल्टर सही चलते हैं या नहीं।

2. जनसुनवाई में पर्यावरण प्रभाव रिपोर्ट (EIA) गांव में हिंदी में समझाई जाए।

3. रोजगार में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता और प्रदूषण से स्वास्थ्य जांच शिविर की गारंटी तय हो।

4. सड़क, पानी और राखड़ डंपिंग के लिए ठोस योजना पेश की जाए।

ग्रामीणों ने कहा है कि वे जनसुनवाई में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे, लेकिन अगर उनकी सुनी नहीं गई तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। सभी की नजर अब 9 अक्टूबर की लोक सुनवाई पर टिकी है।

प्रबंधन ने नहीं दिया जवाब

इस मामले में विस्तारीकरण के साथ प्रदूषण नियंत्रण के लिए फेक्ट्री प्रबंधन की क्या कार्ययोजना है यह जानने प्रबंधन से उनका पक्ष लेने का इस प्रतिनिधि ने प्रयास किया लेकिन न तो उन्होंने काल रिसीव किया न ही व्हाट्सएप मेसेज पर अपना पक्ष भेजा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811