मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवानगंज के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने हेतु शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत दीवानगंज,अंबाडी, सेमरा, जमुनिया ,बरजोरपुर, नरखेड़ा, सरार, खोह, कचनारिया, मुड़िया खेड़ा ओर शाहपुर पंचायत के ग्रामीणों ने आकर अपने 0 से लेकर 18 साल तक के बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु बच्चों को लेकर आए।
आसपास कई गांव के ग्रामीण 18 वर्ष से ऊपर होने के कारण दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए हैं। उनसे कहा गया है कि केवल 0 से 18 वर्ष तक बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं।
क्षेत्र में पहले से ही लगभग कई दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बने हुए हैं जिस कारण कम ही ग्रामीण शिविर कैंप में पहुंचे थे ।
जिन ग्रामीणों के पंजीयन पहले नहीं हो पाए थे उनके सबसे पहले पंजीयन कराए गए। पंजीयन के पश्चात शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों की जांच की गई।

शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों की जांच पड़ताल की। जिन बच्चों में 40 परसेंट से ज्यादा विकलांगता थी उन सभी के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। एक सप्ताह बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन से हितकारी निकलवा सकते हैं।
शिविर में होम्योपैथिक सेमरा से डॉक्टर मनोज साहू, यूनानी होम्योपैथिक के कर्मचारी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, दीवानगंज उप सरपंच शमीम खान ,सचिव, राम प्रसाद मालवीय, हेमंत तिवारी,लीला किशन अहिरवार, लक्ष्मी नारायण शाक्य, सह सचिव गायत्री चतुर्वेदी, बृजेश मालवीय सहित सभी पंचायत के सचिव मौजूद रहे।
दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय विभाग एव दिव्यांगजन सशक्तिकरण के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर कलस्टवार लगाए जा रहे हैं। ताकि सभी पात्र हितकारी के दिव्यांग प्रमाण पत्र बन सके। शिविर में चिकित्सक दिव्यांगता की जांच करेंगे और पात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इससे दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा।