Let’s travel together.

नगरपरिषद की लापरवाही,गुलगांव रोड़ पर पानी निकासी की खुदाई कर अधूरी छोड़ी

0 161

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

पानी निकासी न होने से अभी लोगों के घरों में पानी भर गया था जिससे लोगों का लाखों रुपए का घरेलू सामान खराब होने का खामियाजा ज्यादा दिन भी नहीं गुजरे थे कि पानी निकासी हेतु व्यवस्था करने नगर परिषद ने कवायद शुरू कर दी थी परन्तु गुलगांव रोड़ पर इस कवायद ने एक और मुसीबत खड़ी कर दी ।नाली की खुदाई तो कर दी गई परन्तु पाइप डालने की सुध नहीं रही जिससे लोगों को किसी बड़ी घटना घटित होने की आशंका बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार विगत दिनों नगर में हुई भारी बारिश ने तब तबाही मचा दी थी जब वार्ड 15-5-14-13 के घरों में बारिश का पानी घरों में घुस गया तथा लोगों को घरेलू सामान का लाखों रुपए का नुक्सान उठाना पड़ा था इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों को हरकत में आना पड़ा तथा पानी निकासी की व्यवस्था में जुट गए आनन फानन में जेसीबी मशीन जगह जगह खुदाई करते दिखाई देने लगी तथा पाइप बिछाने का काम शुरू हो गया । धीरे धीरे खुदाई का काम वार्ड नं 14 गुलगांव रोड़ पर पहुंच गया तथा यहां भी खुदाई शुरू हो गई जिससे लोगों को इस बंद गई कि अब पानी निकासी हो जायेगी तथा घरों में पानी नहीं घुस पायेगा परन्तु यह इस तब टूट गई जब नगर परिषद प्रशासन ने खुदाई तो कर दी परन्तु पाइप डालना भूल गया जिससे गहरी खुदाई होने से उस नाले ने खाई का रूप ले लिया तथा उसमें पानी भर गया जिससे गुलगांव रोड़ पर चलने वालों को खतरा खड़ा हो गया साथ ही बच्चों को भी इस खुदाई से किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई सड़क किनारे होने से वाहन चालकों को भी संतुलन बिगड़ने पर जनहानि का खतरा बढ़ गया परन्तु नगर परिषद प्रशासन को सुध नहीं रही रह सकी तब लगने लगा कि प्रशासन ने पानी निकासी के नाम पर दूसरी समस्या खड़ी कर दी लोगों ने मांग की है शीघ्र ही खुदे नाले में पाइप डालकर पुराई की जाये अन्यथा कभी भी किसी बडी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811