Let’s travel together.

हलाली डैम पर जान जोखिम में डालकर गहरे पानी में नहाने वालों को पुलिस ने दी समझाइश

0 182

रायसेन एसपी के दिशा निर्देश के चलते सलामतपुर दीवानगंज पुलिस निरंतर कर रही है हलाली डेम का निरीक्षण

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

बारिश का मौसम आते ही हलाली डैम का मौसम खुशनुमा हो जाता है। चारों तरफ हरियाली के बीचो-बीच बने डैम पर यहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। वैसे तो हलाली डैम पर 12 महीने ही पर्यटकों की भीड़ रहती है। मगर बारिश के मौसम में कुछ ज्यादा ही पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। रविवार को छुट्टी होने से यहां कुछ ज्यादा ही पर्यटक आते हैं। लोग गहरे पानी में जाकर नहाते हैं। और मस्ती करते हैं जिससे हर साल कोई ना कोई हादसा होता रहता है। इसी के मद्देनजर सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने हलाली डैम का भ्रमण किया एवं गहरे पानी में नहाने वाले और पानी में मस्ती करने वाले लोगों को समझाइश दी।  हलाली डैम पर दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। जिसमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर व बैरसिया आदि क्षेत्रों के पर्यटक आते हैं।

गौरतलब है कि शनिवार व रविवार को यहां लोग छुट्टियां बिताने भोपाल, विदिशा, रायसेन, बैरसिया और आसपास के क्षेत्र से आते हैं। और लोग जान जोखिम में डालकर डैम में नहाते हैं। एवं बगैर सुरक्षा साधनों के फिसलन भरी चट्टानों से सेल्फी लेते हैं। यही वजह है कि हर साल कोई ना कोई यहां पर दुर्घटना होती रहती है। गत वर्ष हलाली डेम की छरछरी में भी एक महिला की सेल्फी लेते समय पैर फिसल जाने से मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष की घटना से सबक लेते हुए पुलिस इस वर्ष एहतियात के तौर पर विशेष ध्यान देकर पर्यटकों को डेम में नहाने और सेल्फी नही लेने दे रही है। वहीं कुछ समय पूर्व भी हादसे में भोपाल के 3 युवकों ने मिनी पचमढ़ी में सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गवां दी थी।इसी के मद्देनजर रविवार को सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह व वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के चलते दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे हलाली डैम पहुंचे और लोगों से पानी में ना जाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811