Let’s travel together.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण

0 54

  रायसेन। जिले के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एलएन मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रमंशिया, सैंडोरा, वीदपुरा, बरबटपुर और सदालतपुर सहित आसपास के कई गाँवों से करीब 500 से 600 मरीजों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

शिविर में पाए गए प्रमुख लक्षण और बीमारियां

स्वास्थ्य जांच के दौरान बच्चों में कुपोषण (कम वजन), स्किन इन्फेक्शन, पेट के कीड़े और वायरल फीवर जैसी समस्याएं मुख्य रूप से देखने को मिलीं। इसके अलावा व्यस्कों व बुजुर्गों में हड्डियों तथा हृदय (हार्ट) से जुड़ी बीमारियों के लक्षण भी पाए गए। कुछ मरीजों को गंभीर स्थिति देखते हुए एंजियोग्राफी और आगे के उपचार की सलाह दी गई है।

जेके अस्पताल में मिलेगा पूरी तरह मुफ्त इलाज

शिविर के दौरान  डॉ. जी. सी. गौतम ने स्पष्ट किया कि शिविर में परामर्श और दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क दी गई हैं। इसके साथ ही जिन मरीजों को आगे के बड़े इलाज या जांचों के लिए ‘जेके अस्पताल’ रेफर किया गया है, वहां भी उनका उपचार बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्सर शिविरों के बाद अस्पतालों में जाने पर शुल्क लिया जाता है, लेकिन जेके अस्पताल में मरीजों से जांच, दवाइयों या परामर्श पूर्णतः निशुल्क रखा गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

​रायसेन नगरपालिका के ढोल बजाओ अभियान पर फूटा स्थानीय लोगों का      |     सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम     |     उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     दशहरा पर्व को भव्यता से मनाने को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा     |     जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीडी यादव सम्मानित     |     सेवा संकल्प अभियान- ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा     |     स्व. मथुरा मोहन श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में शास्त्रीय गायन की स्वरांजलि     |     ई-टोकन व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     टेकापार खोड़ी डेम का निर्माण अधूरा, किसानों को सिंचाई सुविधा का इंतजार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811