– गुरुद्वारा चौक शाखा ने सौंपा चेक, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि और मदद का आश्वासन
– SBI की विशेष योजना: हादसे में मौत पर 1 करोड़ तक, सामान्य मृत्यु पर 10 लाख तक का लाभ
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
जिले के एक प्रधान आरक्षक की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 10 लाख रुपए का बीमा क्लेम मिला है।
गुरुद्वारा चौक शाखा शिवपुरी द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज खाताधारक की मृत्यु पर बीमा दावा के अंतर्गत 10 लाख रुपए का चेक परिवार को सौंपा गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक ज्योति रंजन, शाखा के मुख्य प्रबंधक अविनाश कुमार यादव, मुख्य प्रबंधक RBO प्रमोद पाल, फील्ड अधिकारी हेमंत उपाध्याय, सेवा प्रबंधक मेघा कुमारी, मुख्य सहायक संजय वर्मा सहित शाखा स्टाफ उपस्थित रहा।
SBI अधिकारियों ने बताया कि बैंक पुलिसकर्मियों के लिए विशेष वेतन खाता योजना संचालित करता है, जिसके तहत दुर्घटनावश मृत्यु पर 1 करोड़ रुपए तक और सामान्य मृत्यु पर 10 लाख रुपए तक का बीमा लाभ दिया जाता है। इसका उद्देश्य सुरक्षा बलों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
बैंक की गुरुद्वारा चौक शाखा इससे पहले भी पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एक आरक्षक के एक्सीडेंट के बाद परिवार को 1 करोड़ और ITBP जवान की सामान्य मृत्यु पर परिवार को 10 लाख की राशि प्रदान कर चुकी है।