प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा
सुरेंद्र जैन धरसींवा
औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा की ग्राम पंचायत सोंडरा में प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक प्लांट की पर्यावरणीय जनसुनवाई में स्थानीय ग्रामीणों ने प्लांट का जमकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया ओर वायु एवं भूजल प्रदूषण के साथ ही श्रमिकों के शोषण का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया क्रांति सेना के सेनानीयो ने भी जोर शोर से विरोध दर्ज कराया हालांकि कुछ जनप्रतिनिधियों ने यह कहते हुए समर्थन भी किया कि प्लांट लगने से रोजगार के साधन बढ़ेंगे
इस जनसुनवाई में अधिकांश जन प्रतिनिधियों के साथ साथ दोनों प्रमुख राजनीतिक दलो के कुछ नेताओं ने प्लांट का समर्थन करते हुए प्लांट स्थापित होने से ग्रामीणों को रोजगार मिलने की बात कही लेकिन क्रांति सेना ओर आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण कन्हरा पठारीडीह के दूषित हो चुके भूजल को लेकर भविष्य में यहां भी भूजल दूषित होने की आशंका जताते हुए विरोध दर्ज कराया साथ ही पर्यावरण संरक्षण मंडल पर प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए ओर कहा कि आज तक किसी प्लांट पर प्रभावी कार्यवाही न होने से प्रदूषण भयावह रूप ले चुका है ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जून 2023 में इसी गांव के ग्रामीणों ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर पर्यावरण संरक्षण मंडल को लिखित शिकायत की थी जिस पर वर्षों बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई
क्रांति सेना ने किया विरोध
श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज की जनसुनवाई का क्रांति सेना ने विरोध करते हुए जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि उद्योगपति पहले छोटा प्लांट बोलकर दो तीन एकड़ में प्लांट लगाते हैं और फिर वह इतना प्रदूषण फैलाते हैं कि उससे आसपास की जमीन बंजर होने लगती है किसान परेशान हो जाते हैं और उस करोड़ो की किसानों की जमीन को वह उद्योगपति लाखों में खरीदकर फेक्ट्री का विस्तार करते हैं प्रदूषण से किसान आम जन सभी परेशान हैं इसलिए यहां केमिकल प्लांट का क्रांति सेना विरोध की है और मांग की है कि जनसुनवाई निरस्त की जाए

एनएसयूआई के देवेंद्र खेलवाड ने किया समर्थन
ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच अधिकांश जनप्रतिनिधियों ओर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का समर्थन किया एनएसयूआई के देवेंद्र खेलवाड ने कहा कि वह इस फेक्ट्री का समर्थन करते है क्योंकि इससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा
भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने किया विरोध
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज की सार्वजनिक सुनवाई का कड़ा विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा
यूनियन के पदाधिकारियों ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्रस्तावित श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज क्षेत्र के नागरिकों, किसानों और युवाओं के लिए भविष्य में खतरा बनेगी क्षेत्र के जल, वायु, मिट्टी, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर यूनियन ने चिंता व्यक्त की ।
साथ ही परियोजना को पर्यावरणीय अनुमति देने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों, अनुमतियों और पर्यावरणीय प्रभावों का उचित परीक्षण करने की मांग की उन्होंने अपनी मुख्य मांग भूजल दोहन के लिए वैध NOC प्रस्तुत करनेछोकरा नाला के संबंध में संबंधित विभाग की NOC प्रस्तुत करानेसंभावित प्रदूषण, रासायनिक जोखिम और कृषि पर प्रभाव का स्वतंत्र एवं वैज्ञानिक अध्ययन करने सभी पर्यावरणीय, जल एवं सुरक्षा संबंधी अनुमतियां स्पष्ट एवं वैध रूप से उपलब्ध होने तक पर्यावरणीय अनुमति पर निर्णय स्थगित रखने की मांग की यूनियन ने कहा कि यदि अनुमति दी गई , तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगा इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी रतन सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष,रूपेश बघेल पूर्व किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष, रायपुर,आयुष वर्मा,शशिकांत कश्यप,वेदप्रकाश कश्यप,खिलावन साहू,सौरभ बंजारे मुख्य रूप से मौजूद रहे।

क्या कहा एडीएम ने
पर्यावरणीय जनसुनवाई के पश्चात एडीएम रायपुर ने बताया कि जनसुनवाई में सभी ने शांतिपूर्ण रूप से ग्रामीणों ओर जनप्रतिनिधियों ने अपना अपना पक्ष रखा है सभी की बातों को रिकॉर्ड भी किया गया है जो पर्यावरण संरक्षण मंडल को भेजा जाएगा जहां से अंतिम निर्णय होगा

क्या कहते हैं प्रस्तावित प्लांट के डायरेक्टर
इस बीच प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्लांट के डायरेक्टर राजेश तायल ने कहा कि उनके प्रस्तावित प्लांट के बनने के बाद वह छोकरा नाला या जमीन के अंदर एक बूंद भी केमिकल युक्त पानी नहीं जाने देंगे इसकी समुचित व्यवस्था होगी भूजल दूषित नहीं होने दिया जाएगा।