Let’s travel together.

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के10 छात्रों का रोबोटिक लेब में हुआ चयन

0 177

–बच्चों ने नगर व क्षेत्र को किया गौरान्वित

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

नगर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक लैब प्रतियोगिता 2022 में चयन स्थापित कर जिले में कीर्तिमान स्थापित किया है। रोबोटिक लैब के चयनित विद्यार्थियों में स्कूल के शुभ लखेरा, हर्षवर्धन राजपूत, सचिन साहू,

युवराज राजपूत, सुरेन्द्र राजपूत, अनुश वंशकार, आनंद राय, नैतिक सराठे, मोनू जाटव, शौर्य लखेरा, अंशुल विश्वकर्मा एवं राजकुमार अहिरवार को स्कूल प्राचार्य सरोजनी चौहान, रश्मि चक्रधर, रागिनी त्रिपाठी, सुनीता सेनी, लैब इंचार्ज आरती वर्मा ने सभी छात्रों को प्रतियोगिता जीतने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक प्रतियोगिता इंदौर एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई थी। सलामतपुर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने टॉप 10 में आकर क्वालीफाई कर लिया। जिसका फाइनल राउंड दिनांक 8 जनवरी 2023 को नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगा। यह ऐतिहासिक कीर्तिमान रोबोटिक लैब इंचार्ज आरती वर्मा व स्कूल प्राचार्य सरोजनी चौहान के मार्गदर्शन में किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811