-सर्व समाज के लिए होगा समरसता भोज
10 सितम्बर को होगा आयोजन
रायसेन । संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन स्मृति और उनके समतामूलक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायसेन में 10 सितंबर को प्रतिमा स्थापना समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम गुरुवार सुबह 10:30 बजे कलईपुरा वार्ड नंबर-17 स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में होगा।
जयपुर से लाई गई प्रतिमा होगी स्थापित
भोपाल रोड पर कृषि उपज मंडी के सामने स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में जयपुर से लाई गई करीब 3.5 फीट ऊंची संत रविदास जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की ओर से कराई जा रही है।
सर्व समाज की सहभागिता से होगा समरसता भोज
प्रतिमा स्थापना समारोह के दौरान समरसता भोज का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य संत रविदास जी के समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
श्रीराम परिसर में हुई सर्व समाज की बैठक
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्रीराम परिसर में सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की व्यवस्थाओं और अलग-अलग जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई। मौजूद लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहभागिता का संकल्प लिया।
विधायक बोले- संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक
डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और समाज को जोड़ने के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समरसता केवल विचार नहीं, बल्कि उसे व्यवहार में उतारने का संकल्प है।
कार्यक्रम की जानकारी
दिन: 10 सितंबर, गुरुवार,समयः सुबह 10:30 बजेस्थानः संत रविदास मंदिर, कलईपुरा वार्ड-17, कृषि उपज मंडी के सामने, भोपाल रोड, रायसेन,विशेष आयोजनः सर्व समाज के लिएसमरसता भोज