Let’s travel together.

शिवपुरी में झमाझम बारिश से निचली बस्तियों में भरा पानी, अवैध कॉलोनियों में जलभराव

0 31

– विधायक देवेंद्र जैन ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, नगर पालिका को दिए निकासी के निर्देश

– शहर में पीएस होटल के पास, सर्किट हाउस रोड से फिजिकल तक कई कॉलोनियों में 2-2 फीट पानी, लोगों में आक्रोश

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर की कई निचली बस्तियों और अवैध कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं और घरों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

शहर के पीएस होटल के पास, सर्किट हाउस रोड, रामबाग कॉलोनी, कमला हेरिटेज के सामने, माधव नगर, हनुमान नगर, नमो नंगे, बरसाना कॉलोनी के आसपास, पुराना बायपास, ग्वालियर बायपास रोड, फतेहपुर, मनिहार, नवाब साहब रोड, कलेक्टर कोठी के पास और फिजिकल रोड सहित कई स्थानों पर जलभराव देखा गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में खेतों में अवैध कॉलोनियां काट दी गई हैं, लेकिन पानी निकासी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की गई। खेतों का पानी कहां निकलेगा, इसका कोई प्रबंध नहीं है, जिसके कारण बरसात में हालात बिगड़ जाते हैं। ग्वालियर बायपास रोड पर पीएस होटल के पास दो-दो फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया।

सूचना मिलने पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का नगर पालिका अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्या सुनी और नगर पालिका को जल्द से जल्द पानी निकासी करने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने, प्रभावित नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुद्धि को विराम देकर समर्पण की ओर-मुनि श्री निरीह सागर महाराज     |     भारत के प्रयासों को वैश्विक पहचान, भुवन रिभु के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि     |     “सच बात पूछती हूँ, बताना ना बाबूजी…” ने सभागार को किया भाव-विभोर     |     उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित       |     श्रीकृष्ण के प्रसंग पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामूहिक सुरक्षा का देते हैं संदेश : उप मुख्यमंत्री     |      उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री से मिला सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंपकर रखीं मांगें     |     चार दिन से आसमान से  बरस रही आफ़त,नदियां उफान पर, सड़कें डूबी,करीब 40 गांवों का संपर्क टूटा     |     भारी बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, सुल्तानगंज में गूंजे कान्हा के जयकारे     |     श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति में डूबा सिलवानी नगर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811