श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि खत्री ने फूल माला पहनकर किया रवाना
माता के भक्त शुक्रवार को करेंगे माता वैष्णोदेवी के दर्शन
रायसेन । माता वैष्णो देवी यात्रा पर माता के भक्तों का जत्था श्री हनुमान मंदिर पाटन देव रायसेन से बुधवार दोपहर रवाना हुआ । माता वैष्णो देवी यात्रा दर्शन का यह 30 वा वर्ष है। माता वैष्णो देवी यात्रा सन 1997 से लगातार जारी है । माता वैष्णो देवी यात्रा के जत्थे का श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि खत्री ने फूल माला पहनाकर रवाना किया।
माता वैष्णोदेवी यात्रा में शामिल माता के भक्तों ने बताया कि मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से विदिशा रेलवे स्टेशन से हम सभी यात्री रवाना हुए है गुरुवार की शाम यात्री कटरा पहुंचेंगे और कटरा में रात्रि विश्राम के बाद सुबह त्रिकूट पर्वत पर पदयात्रा माता वैष्णोदेवी के भवन की ओर रवाना होगी शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे ।
माता वैष्णो देवी यात्रा में तिलक शाक्या पत्रकार, ठाकुर सिंह कुशवाह, जितेंद्र कुशवाहा, बबलू वर्मा, चंद्रेश जोशी, छगन नाविक हेवत सिंह कुशवाहा, भूपेंद्र कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, मलखान सिंह कुशवाहा, शिवराज विश्वकर्मा, रामगोपाल कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा, रामसेवक आठया, हरि भाई कुशवाहा, कीर्ति कुशवाहा, सहित महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग के माता के भक्तगण शामिल है ।