हीरा ग्रुप के गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड में 250 से अधिक श्रमिकों का हुआ सत्यापन
सुरेंद्र जैन धरसीवां
अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी भारतीयों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की खोज में रायपुर ग्रामीण पुलिस का चेकिंग अभियान उद्योगों में जारी है इसी क्रम में सोमवार को ग्रामीण पुलिस ने हीरा ग्रुप की इस्पात गोदावरी एंड पावर लिमिटेड में चेकिंग की ओर ढाई सौ श्रमिकों का सत्यापन किया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि अप्रवासी भारतीयों एवं बाहरी राज्यों से आकर औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिलतरा एवं थाना धरसींवा पुलिस द्वारा विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में हीरा ग्रुप के गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड, सिलतरा में कार्यरत 250 से अधिक श्रमिकों का पुलिस टीम द्वारा सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान श्रमिकों के नाम, स्थायी पता, वर्तमान निवास, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं रोजगार से संबंधित आवश्यक जानकारी का मिलान किया गया।
यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्री अभिषेक झा एवं उप पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में तथा थाना सिलतरा प्रभारी SI राजेन्द्र सिंह कँवर एवं थाना धरसींवा प्रभारी Ti राजेन्द्र दीवान की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देश
बाहरी राज्यों से आने वाले सभी श्रमिकों का आवश्यक पुलिस सत्यापन कराया जाए। श्रमिकों के पहचान संबंधी दस्तावेज एवं स्थायी पते की जानकारी सुरक्षित रखी जाए।किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।
उद्योग प्रबंधन एवं मकान/कमरा उपलब्ध कराने वाले लोगों को श्रमिकों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करने हेतु निर्देशित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से श्रमिकों के निवास एवं रोजगार संबंधी रिकॉर्ड को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अवैध प्रवासियों के पहचान,बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की समय रहते पहचान करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।
थाना सिलतरा एवं धरसींवा पुलिस द्वारा औद्योगिक संस्थानों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने यहां कार्यरत बाहरी राज्यों के श्रमिकों की जानकारी एवं दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 में भी सूचना दे सकते हैँ!रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना हे कि सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।