Let’s travel together.

शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार

0 71

  सुरेंद्र जैन धरसीवां

सिलतरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपियों को बाइक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

जानकारी के मुताबिक थाना सिलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति अपने पास अवैध शराब रखकर सोण्ड्रा-मुरेठी रोड से तेलीन दाई मंदिर, ग्राम सिलतरा की ओर आने वाले हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी सिलतरा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को शराब सहित पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में थाना सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु सिलतरा-सोण्ड्रा-बहेसर रोड स्थित राकेश धर्मकांटा के सामने घेराबंदी कर ट्रैप पार्टी लगाई गई। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं दोपहिया वाहन को आते देखकर पुलिस टीम द्वारा उसे रुकवाया गया। मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम दिनेश दुबे एवं लिलक यादव, निवासी सिलतरा बताया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें देशी शराब के पौवे रखें हुए पाए गए। शराब रखने एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर दोनों आरोपी किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास करते रहे।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 35 पौवा देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 पी जे 3022 जुमला कीमती लगभग 35,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 26/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01. दिनेश दुबे पिता स्व. विनोद कुमार दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 13 गंगा सागर पारा ग्राम सिलतरा थाना सिलतरा जिला रायपुर

02. लिलक यादव पिता स्व. धरमू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 15 भाठापारा ग्राम सिलतरा थाना सिलतरा जिला रायपुर।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |     जिला पंचायत में 20 प्रतिशत कमीशन का आरोप, जनसुनवाई में पहुंचे सदस्य     |     आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर के वोट खरीदने वाले बयान पर मचा बवाल, जनता ने माँगी सफाई     |     शराब कांड के बाद MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सागर और देवास के SP बदले     |     तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जनआंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811