Let’s travel together.

बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव

0 73

विशेष पूजा-अर्चना, आकर्षक भजन संध्या और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

थाना प्रभारी टीआई अनिल जादव सहित समाजजन एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

सरदारपुर के समीप बोला-मोयाखेड़ा रोड स्थित संत श्री श्री 1008 श्री कुंभा नंदाचार्य महाराज व नर्मदा मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।

महोत्सव की शुरुआत मंगलवार शाम को भव्य भजन संध्या से हुई, जिसमें बोला की भजन मंडली के कलाकार पूनमचंद पटेल, नेमांजी टॉक, आत्माराम टॉक, बगदीराम मालवीया, रामचंद्र वागडी, नंदराम रोटागण, शंकर बाबा, फूलचंद जांगड़ा और अमृत ऊंटवाल ने देर रात तक एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

गुरु पूर्णिमा के मुख्य अवसर पर गुरु जी का विशेष अभिषेक, हवन व महाआरती का आयोजन किया गया। इसके उपरांत देर शाम तक विशाल भंडारा (महाप्रसाद) अनवरत चलता रहा।

अतिथियों का स्वागत व सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सरदारपुर थाना प्रभारी (टीआई) अनिल जादव, मारू कुमावत समाज के धार जिला अध्यक्ष राधेश्याम सिद्धड़ और सरदारपुर तहसील अध्यक्ष धर्मचंद मारू का एक-दूसरे को पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर बोला, मोयाखेड़ा, राजगढ़, धूलेट, लाड़ना, पसावदा, जुलाना, हनुमंतिया, लाबरिया, बरमंडल, दसई, भोपावर सहित तीन इलाकों के आसपास के अनेक गांवों से पधारे मारू कुमावत समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया और आयोजन को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811