Let’s travel together.

रायसेन सहित जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम 

0 19

  भक्तों ने गुरुदेव की चरण वंदना की एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया 

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले भर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी गुरु आश्रम एवं मंदिरों पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम एवं उत्साह पूर्ण माहौल में भक्तों द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम गुरुदेव का विशेष पूजन कर उनकी चरण वंदना की गई एवं आत्म कल्याण के लिए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर के प्रसिद्ध शुभम तीर्थ गुरु आश्रम में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह से ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हो गया था भक्तों ने श्रद्धा भावना के साथ आश्रम पहुंचकर गुरु जी की पूजा अर्चना एवं आरती कार्यक्रम में भाग लिया। इसके पश्चात गुरु पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया बड़ी की संख्या में यहां भक्तजन सदगुरुदेव स्वामी शिवोम तीर्थ जी महाराज के आश्रम में गुरु पूजा करने के लिए पहुंचे थे सभी ने एक साथ बैठकर गुरु प्रसादी का आनंद लिया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम में रायसेन, विदिशा, भोपाल सहित कई जिलों से गुरु जी के शिष्य एवं साधक रायसेन आए थे । इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर के रामपुर मंदिर पर भी गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में गुरु पूजन कर प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर नगर के अनेक धर्म प्रेमी गुरु पूजन कार्यक्रम एवं गुरु प्रसादी में भाग लेने के लिए पहुंचे, इसके साथ ही रामलीला मैदान स्थित गुरु कपिल मुनि आश्रम में भी गुरु पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां भी अनेक भक्तों ने गुरु पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रसादी ग्रहण की। नगर के गोपालपुर मंदिर एवं पाटन देव श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार श्री हनुमान मंदिर सहित कई स्थानों पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए गए दिन में सनातन धर्म प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए धर्म का लाभ उठाया।

इसके अलावा शकरझिरी आश्रम, बापौली वाले गुरु जी का आश्रम सहित नर्मदा जी के किनारे कई आश्रम स्थलों पर श्रद्धा भावना के साथ गुरु पूर्णिमा पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी जगह-जगह किया गया जहां भक्तों ने प्रेम पूर्वक तृषाली ग्रहण कर गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811