Let’s travel together.

दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री

0 10

सागर । निर्यापक मुनि श्री अभयसागर महाराज ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन के अनेक प्रसंग साधकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिगंबर परंपरा में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है, न कि पर्युषण, दिगंबर परंपरा में दस धर्मों की आराधना होती है। जबकि श्वेतांबर समाज में प्रदूषण पर्व 8 दिन के होते हैं। यह बात अष्टानिका पर्व के पांचवें दिन भाग्योदय तीर्थ में कही

उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में सागर में वर्षायोग चातुर्मास के दौरान के दशलक्षण पर्व में मुनि श्री समयसागर जी ने आचार्य श्री से प्रतिदिन एक-एक उपवास का संकल्प लेकर उपवास पूरे किए। इसी दौरान एक भक्त ने भूलवश आँखों की दवा के स्थान पर अमृतधारा डाल दी। सूचना मिलने पर आचार्य श्री ने शुद्ध घी डालने का निर्देश दिया, जिससे दुष्प्रभाव शांत हो गया।

एक अन्य प्रसंग रामटेक का है। प्रातःकाल विहार के समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने आक्रमण कर दिया। मुनि श्री समयसागर जी अडिग होकर स्तंभ के समान खड़े रहे और उनके शरीर से लगभग 125–150 डंक निकाले गए। आचार्य श्री के निर्देशानुसार चंदन का तेल लगाया गया। यह घटना केवल शारीरिक सहनशक्ति नहीं, बल्कि संयम, धैर्य और गुरु के प्रभाव का अद्भुत उदाहरण है।

ऐसे प्रसंग बताते हैं कि जब साधना और संयम अपने उत्कर्ष पर पहुँचते हैं, तब विपरीत परिस्थितियाँ भी साधक के आत्मबल को डिगा नहीं पातीं।

यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसे तीर्थ के निर्माण में तन, मन और धन से सहभागी बनने का अवसर मिल रहा है। जिनका दान इस पवित्र कार्य में लगेगा, उनके पुण्य का भी वर्धन होगा।

मुनि श्री निरीह सागर ने कहा कि आगम में वर्णित ऋद्धियों का वास्तविक स्वरूप तब समझ में आता है, जब उनका प्रत्यक्ष अनुभव देखने को मिलता है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज केवल पुरुष नहीं, बल्कि विरले महापुरुष और ऋद्धिधारी संत थे। उनके पास दृष्टि ऋद्धि और वचन ऋद्धि जैसी अद्भुत शक्तियाँ थीं। उन्होंने मुनि श्री निराश्रव सागर महाराज का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि गृहस्थ अवस्था में उन्हें कैंसर हो गया था। आचार्य श्री के दर्शन करने पर उन्होंने रात में चारों प्रकार के आहार का त्याग करने का निर्देश दिया। कुछ ही समय बाद उनका कैंसर ठीक हो गया और आगे चलकर वे दीक्षा लेकर मुनि बन गए।

एक अन्य प्रसंग में पैर में बना घाव और मवाद दवाइयों से ठीक नहीं हो रहा था। आचार्य श्री ने कहा— “न उसे छूना, न देखना और न उसके बारे में सोचना” कुछ समय बाद वह समस्या भी ठीक हो गई। ऐसे प्रसंग आचार्य श्री की अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति और प्रभाव को प्रकट करते हैं।

मुनि श्री ने बताया कि आचार्य श्री ने कहा था कि जैन धर्म हजारों वर्षों तक सुरक्षित रहेगा। आज सागर में बन रहा सर्वतोभद्र जिनालय भी आने वाले समय में एक महान तीर्थ बनेगा, जहाँ देश- विदेश से श्रद्धालु आएंगे।

मुकेश जैन ढाना ने बताया कि विधान का निर्देशन ब्र विजय भैया लखनादौन कर रहे हैं 5 वें दिन 128 अर्घ श्रद्धालुओं ने चढ़ाए। 26 जुलाई को 256 अर्घ चढ़ाए जाएंगे अनेक स्थान की समाज की तरफ अब तक द्रव्य समर्पित हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |     एमपी टुडे न्यूज की खबर का असर: धुआं उगल रहा बिजली पोल आखिरकार हुआ दुरुस्त, टला बड़ा हादसा     |     गुजरात जा रहा युवक दीवानगंज के पास चलती ट्रेन से गिरा, पूरी रात ट्रैक किनारे तड़पता रहा, सुबह 108 एंबुलेंस ने बचाई जान     |     खेतों से हाईवे पर पहुंच रही चिकनी मिट्टी बनी जानलेवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     351 फीट ऊंची सिद्धेश्वर गुफा का रहस्य: रंग पंचमी और महाशिवरात्रि पर उमड़ता आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811