Let’s travel together.

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,आशंका पहले पत्नी को मारा फिर आत्महत्या की

0 681

रायसेन।पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,रायसेन के बार्ड क्रमांक 9 तहसील के पीछे का मामला। नबल नामक युवक ने पत्नी शिरोमणी के साथ की आत्महत्या।नबल का शव फंदे पर लटका मिला जबकि उसकी पत्नी शिरोमणि का शव उसके पास पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि नबल ने पहले पत्नी को फन्दाबनाकर मारा फिर खुद फांसी पर लतग गया।पुलिस इसे जांच का मामला बता रही है।

नबल गौर नामक युवक तहसील कार्यालय के सामने पान की दुकान चलाता था।उसकी एक पांच माह की बेटी और 5 साल का लड़का भी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, SDOP श्रीमती अदिति बी सक्सेना सहित पुलिस पहुंची मौके पर पहुंच गई थी आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि मामले का खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पायेगा मृतक नबल का शव दुपट्टे से लटका मिला जबकि उसकी पत्नी शिरोमणि का शव मृत नबल के पास मिला है।लेकिन आशंका है कि पहले नबल गौर ने पत्नी की हत्या की इसके बाद खुद को फांसी लगा ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811