देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
लंबे इंतज़ार के बाद दोपहर के हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता कम कर दी तथा किसानों के चेहरे खिल उठे ।बताया जाता है कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के बाद किसानों ने आननफानन मे अपने खेतों में सोयाबीन धान की तैयारी शुरू कर दी थी कि अचानक बारिश थम गई तब से ही किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार हो रहा था बारिश न होने से किसानों के सामने उनकी फसलें बर्बाद होने का खतरा मंडराने लगा था तथा उसमें आई लागत भी स्वाहा होने की कगार पर पहुंच गई थी जिसके कारण किसान बेहद चिंता में पड गया था ।आज दोपहर बाद जैसे ही जोरदार बारिश ने दस्तक दी कि किसानों के चेहरे खिल उठे अब किसानों को अपनी फसलों में इस बारिश के होने से जीवनदान मिलता दिखाई देने लगा है इसके साथ ही नगर में भी सडके इस तेज बारिश के पानी से सराबोर हो उठी तथा सडको पर भी जगह जगत पानी भरा दिखाई देने लगा इसके बाद मौसम का बढा तापमान में भी ठंडक घुल गई ।