Let’s travel together.

सेमरा में बनकर तैयार हुई गौशाला, अब हाईवे पर भटकते मवेशियों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

0 73

आरसीसी रोड, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, श्मशान घाट पर चल रहा है तेज गति से कार्य 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा में करीब छह साल के लंबे इंतजार के बाद गौशाला का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। क्षेत्रीय विधायक द्वारा भारतीपुर, सेमरा और गीदगढ़ में जिन गौशालाओं की आधारशिला रखी गई थी, उनमें से सेमरा गौशाला अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है। इससे क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।

सेमरा पंचायत के सरपंच भानु उर्फ परसोत्तम लोधी ने बताया कि निर्माण के लिए स्वीकृत राशि पर्याप्त नहीं होने के कारण वर्षों तक कार्य अधूरा पड़ा रहा। इसके बावजूद लगातार प्रयास, संघर्ष और अतिरिक्त संसाधन जुटाकर गौशाला का निर्माण पूरा कराया गया, ताकि गांव और हाईवे पर घूमने वाले बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

बरसात के मौसम में भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर आवारा पशुओं की मौजूदगी के कारण लगातार सड़क हादसे और पशुओं की मौत की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में गौशाला शुरू होने से न केवल पशुओं को सुरक्षित ठिकाना मिलेगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है। पंचायत ने जल्द ही आवारा पशुओं को गौशाला में रखना शुरू करने की तैयारी कर ली है।

गौशाला तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण भी कराया गया है। इसके साथ ही सेमरा पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार तेज है। गांव के विभिन्न हिस्सों में आरसीसी सड़कें बनाई जा रही हैं, जबकि सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन और श्मशान घाट का निर्माण भी तेजी से जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौशाला का संचालन प्रभावी ढंग से किया गया तो गांव की सड़कों और हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है, जिससे किसानों, वाहन चालकों और पशुओं—तीनों को राहत मिलेगी।

कुछ महीनो से लगातार सेमरा गौशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा था ताकि बारिश में आवारा पशुओं को स्थाई ठिकाना मिल सके। कुछ दिन पहले ही फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर पांच गायों की मौत हो गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य जल्दी कराया गया है ताकि पशुओं को छोड़ा जा सके।

भानु उर्फ पुरुषोत्तम लोधी सेमरा सरपंच

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |     भारत के पहले डेंगू टीके को मंजूरी, राष्ट्रीय डेंगू रोकथाम प्रयासों को मिलेगी मजबूती      |     गैरतगंज में सिद्ध चक्र मंडल विधान का भव्य शुभारंभ, मंगल कलश व शोभायात्रा के साथ धर्ममय हुआ वातावरण     |     बाग प्रिंट कला के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ़ खत्री मानद डॉक्टरेट से सम्मानित     |     विफल हुई दिल्ली को नेपाल बनाने की साजिश !!!संसद के द्वार तक कैसे पहुंचे आन्दोलनकारी — जांच का विषय     |     रायसेन में बारिश बनी आफत: हाईवे धंसा, घंटों जाम में फंसे वाहन     |     रायसेन जनसुनवाई में माया बघेल ने सुनाई अपनी व्यथा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811