Let’s travel together.

भोपाल के रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ 

0 14

 भोपाल से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट 

मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ  रवीन्द्र भवन, भोपाल में किया गया अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि के रूप में नारायण सिंह कुश् वाह केबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मध्यप्रदेश शासन उपस्थित रहे

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सरकार पुलिस और सभी विभागों के अच्छे कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज कोबर्बाद करता है,  इसलिए 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर सभी को मिलकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस से ड्रग माफिया के पूरे नेटवर्क को  ध्वस्त करने और उनक खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का आह्वान किया।

इस अभियान में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष एवं सक्रिय सहभागिता रहेगी। इन विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान को प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाएगा।यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस, प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इनमें जागरूकता रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, शपथ ग्रहण, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में संवाद, जनचौपाल, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएँ, सोशल मीडिया अभियान तथा नशा मुक्ति विषयक विशेष कार्यक्रम शामिल रहेंगे।कार्यक्रम में प्रदेश शासन के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, युवा एवं विभिन्न वर्गों के नागरिक उपस्थित रहें।मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने में अपना सहयोग दें तथा “हमारा है यही संदेश, नशा-मुक्त हो मध्यप्रदेश” के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का शुभारंभ, जनजागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी     |     साइकिलें मिलते ही खिल उठे छात्राओं के चेहरे     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन में फसल बीमा पाठशाला आयोजित, किसानों को 31 जुलाई से पहले बीमा कराने के लिए किया प्रेरित     |     भोपाल से रायसेन तक गूंजा जन्मोत्सव का उल्लास     |     गिदगढ़ में 3 महीने से जला ट्रांसफार्मर, ठप पड़ी नल-जल योजना; पानी के लिए भटकने को मजबूर ग्रामीण     |     प्रसूता की मौत से दुखी शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर से जताई नाराजगी     |     कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन     |     खेत में बोवनी करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाईकी कर दी चाकू मारकर हत्या     |     शिवपुरी में ग्वालियर बायपास, दर्पण कॉलोनी में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां       |     शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई, 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811