Let’s travel together.

देहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के विरोध में विशाल जनसभा एवं धरना-प्रदर्शन

0 108

– घटिया सड़क निर्माण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

– दुर्घटना में मृत प्रहलाद कुशवाहा को दी श्रद्धांजलि, निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की उठी मांग

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

रायसेन से राहतगढ़ मार्ग के कथित घटिया निर्माण कार्य में अनियमितताओं एवं लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में देहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देहगांव में विशाल जनसभा एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार अमृता सुमन को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता देहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामबाबू लोधी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय सैनिक विंग कमांडर अनिमा आचार्य उपस्थित रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. जी.सी. गौतम मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रायसेन–राहतगढ़ मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगातार गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है, जिसके कारण सड़क समय से पहले ही खराब होने लगी है। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से मांग की कि पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान हाल ही में रायसेन–राहतगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रहलाद कुशवाहा को कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस आयोजन को सफल बनाने में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से मलखान सिंह ठाकुर, हेमंत विश्वकर्मा, तरुण उपाध्याय, इमरान खान, दिनेश खरे, भूरा मंसूरी, राजेश इनवे, मुकेश शर्मा, राजेंद्र धाकड़, शाहिद भाई, विक्की साहू, सतीश श्रीवास्तव, फूल सिंह पटेल, मिश्रीलाल जनपद, भारत सिंह दादा, राजाराम दादा, भूरा मीणा, योगेश पटेल, बृजेश गुर्जर, चरण सिंह लोधी, बबलू लोधी, प्रेम आदिवासी एवं करण आदिवासी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में देवनगर क्षेत्र के बाहर से भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें टीकाराम लोधी ब्लॉक अध्यक्ष बम्हौरी, महेंद्र गोस्वामी, परेश नागर, प्रभात चावला, राजेश मेहरा एवं विश्वनाथ लोधी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन के निर्देश पर सिलवानी–बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में जिलेभर में रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बेगमगंज, गैरतगंज, देवनगर, नकतरा एवं रायसेन सहित विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच एवं जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामबाबू लोधी ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और रायसेन–राहतगढ़ मार्ग का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित होने तक जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811