Let’s travel together.

सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र  

0 36

– युवाओं को मिलेगा रोजगार, नगर को मिलेंगे प्रशिक्षित प्लंबर: नेहा सेठा 

– आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कौशल विकास केंद्र शुरू

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

युवाओं को तकनीकी कौशल से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेवा भारती मध्य भारत और जैक्वार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फतेहपुर स्थित सेवा भारती छात्रावास परिसर में प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शंभुनाथ पाठक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमती विभा रघुवंशी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद बंसल, सेवानिवृत्त भारतीय स्टेट बैंक ने की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवा भारती मध्य भारत प्रांत की उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा सेठा रहीं।

दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद जैक्वार के वरिष्ठ प्लंबर श्री नरेंद्र ने प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कराया और प्रशिक्षण में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों, यंत्रों की जानकारी दी। साथ ही उपकरणों का पूजन भी कराया गया। अतिथियों का परिचय नगर अध्यक्ष शैलेश विरमानी ने कराया।

मुख्य वक्ता नेहा सेठा का स्वागत जिला संयोजिका श्रीमती साधना खंडेलवाल, मुख्य अतिथि विभा रघुवंशी का स्वागत श्रीमती शर्मिला बंसल और अध्यक्ष गोविंद बंसल का स्वागत नगर सचिव नरेंद्र गुप्ता ने माल्यार्पण कर किया।

यह केंद्र केवल प्रशिक्षण नहीं, रोजगार का द्वार है

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष ओम बंसल ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। इसी भावना के साथ सेवा भारती और जैक्वार फाउंडेशन ने मिलकर यह पहल की है। यह केंद्र प्लंबिंग के क्षेत्र में कार्यरत बंधुओं की कार्य कुशलता बढ़ाने के साथ-साथ नए युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। इससे शहर में गुणवत्तापूर्ण प्लंबिंग सेवाओं की कमी भी दूर होगी।

मुख्य वक्ता नेहा सेठा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा भारती आज शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सेवा के हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ेगा और शिवपुरी में प्रशिक्षित प्लंबरों की आवश्यकता को पूरा करेगा।

मुख्य अतिथि विभा रघुवंशी ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र शिवपुरी के लिए गर्व की बात है। इससे निकलने वाले प्रशिक्षित युवा न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि जिले की विकास यात्रा में भी भागीदार बनेंगे। उन्होंने इस जनोपयोगी पहल के लिए सेवा भारती और जैक्वार टीम की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता को श्रीमती नंदा खंडेलवाल, मुख्य अतिथि को श्रीमती शैली विरमानी और अध्यक्ष को नगर कोषाध्यक्ष आनंद बंसल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। आभार व्यक्त करते हुए जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह केंद्र निश्चित रूप से युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन महिला कार्यकारिणी सदस्य विनीता जैन ने किया। इस अवसर पर विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी सहित सेवा भारती के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811