Let’s travel together.

ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क

0 101

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत दीवानगंज में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों ने विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे जोर-शोर से उठाए। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवेदन सौंपे और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

सबसे प्रमुख मुद्दा दीवानगंज सोसायटी और अयोध्या धाम मंदिर (अंबाडी) के सामने की जर्जर सड़क का रहा। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी थी दो जगह पर वर्षों से तालाबनुमा गड्ढा बना हुआ है। करीब दो वर्ष पहले पंचायत ने दो ट्रॉली मुरम डालक मरम्मत कर दी थी, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। दोनों ही जगह पर पूरे साल पानी भरा रहता है।

ग्रामीणों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के इंजीनियर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने सड़क की नाप-जोख कर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था कि कुछ महीनों में यहां आरसीसी सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने कहा कि अब बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और अगले चार महीने तक इसी मार्ग से लगभग 20 गांवों के लोग आवागमन करेंगे। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यही स्थान रविवार के साप्ताहिक हाट बाजार का भी केंद्र है, जहां गड्ढे और पानी भरने से दुकानदारों और खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने मांग की कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सोसायटी और अयोध्या धाम मंदिर के सामने आरसीसी सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए, ताकि बरसात में लोगों को राहत मिल सके और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो।

ग्रामीणों का कहना है कि केवल आश्वासन नहीं, अब धरातल पर काम दिखाई देना चाहिए। ग्राम सभा में उठे इस मुद्दे के बाद अब सभी की निगाहें संबंधित विभाग और प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब तक इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण शुरू होता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811