Let’s travel together.

नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस

0 12

   सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसीवां विधानसभा के नकटी गांव में गरीब एवं श्रमिक परिवारों के मकानों को तोड़े जाने की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की तथा भाजपा सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिन परिवारों ने वर्षों की मेहनत से अपने सिर पर छत बनाई, उनके आशियाने उजाड़ देना किसी भी संवेदनशील सरकार के लिए शर्मनाक है। बिना मानवीय दृष्टिकोण अपनाए और प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना की गई यह कार्रवाई गरीबों के साथ घोर अन्याय है।

पूर्व विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के दर्द और आंसुओं को समझने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जिन परिवारों के घर तोड़े गए हैं, उनके सामने आज अपने बच्चों और परिवार के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। सरकार का पहला दायित्व लोगों को सुरक्षा, सम्मान और न्याय देना होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीनकर अपनी संवेदनहीनता का परिचय दिया है। कांग्रेस पार्टी ऐसे प्रत्येक परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र अब पूरी तरह जनता के सामने आ चुका है। एक ओर सरकार इन्हीं बस्तियों में प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराती है, लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देती है, वहीं दूसरी ओर वर्षों से बसे उन्हीं गरीब परिवारों के मकानों को अचानक अवैध बताकर बुलडोज़र चलवा देती है। यह आखिर कैसा न्याय है?

उन्होंने कहा कि यदि निर्माण वास्तव में अवैध थे तो वर्षों तक प्रशासन और सरकार क्या कर रहे थे? जब बिजली कनेक्शन दिए गए, नल की सुविधा दी गई, सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, तब ये मकान अवैध क्यों नहीं थे? आज अचानक इन्हें अवैध बताकर गरीबों को बेघर कर देना सरकार की नीतियों में भारी विरोधाभास और गरीबों के साथ क्रूर अन्याय को दर्शाता है। भाजपा सरकार संवाद और समाधान के बजाय दमन की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को कभी स्वीकार नहीं करेगी और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जनता की आवाज़ बनकर खड़ी रही है। नकटी गांव के गरीब परिवारों के साथ जो हुआ है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सरकार को तत्काल प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा तथा सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही इस पूरी कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। यदि सरकार गरीबों के साथ न्याय नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जनआंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शासन का उद्देश्य जनता का विश्वास जीतना होता है, न कि गरीबों के आशियाने उजाड़कर भय और असुरक्षा का वातावरण बनाना। नकटी गांव की घटना ने भाजपा सरकार की गरीब विरोधी सोच को उजागर कर दिया है। कांग्रेस पार्टी प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनके सम्मान, अधिकार तथा न्याय की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण उद्यो वर्मा, मंडल अध्यक्ष रंजीत गायकवाड़, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष जयंत साहू, जनपद सदस्य बरखा साहू, गावेश साहू, कमल साहू, भागवत लहरी, मनहरण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811