Let’s travel together.

बेतवा में फैली गंदगी को लेकर नगरवासी मुखर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

0 154

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

बेतवा नदी में लगातार बढ़ रही गंदगी को लेकर अब नगर के लोग खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नदी में फैली गंदगी और कचरे के कारण न केवल पर्यावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि धार्मिक और सामाजिक आस्था भी आहत हो रही है।

नगरवासियों का आरोप है कि बेतवा नदी की नियमित सफाई नहीं होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से समय-समय पर प्रभावी सफाई अभियान नहीं चलाया गया, जिससे नदी के किनारों पर कचरा और गंदगी जमा हो गई है।

स्थानीय लोगों ने विशेष रूप से नगर पालिका के स्वच्छता विभाग और स्वच्छता प्रभारी जावेद खान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेतवा नदी की साफ-सफाई की दिशा में अपेक्षित प्रयास दिखाई नहीं दे रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि नदी की नियमित सफाई कराई जाए और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

नगरवासियों का कहना है कि बेतवा केवल एक नदी नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन और आमजन दोनों की जिम्मेदारी है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि बेतवा नदी को प्रदूषण और गंदगी से मुक्त कराया जा सके।

इनका कहना है

बेतवा नदी को उद्योग से निकलने वाला गंदा पानी प्रदूषित कर रहा है जिम्मेदार अधिकारियों को इस और ध्यान देना चाहिए जांच कर वैधानिक ने कार्रवाई करनी चाहिए

छुट्टी चौहान अजीत भैया हिंदू सब समिति अध्यक्ष मंडीदीप

मंडीदीप नगर पालिका द्वारा बेतवा में कचरा डालना शर्मसार करने की घटना है।10 तारीख तक यदि सफाई नहीं की गई। तो हम आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

शिवकुमार भार्गव भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष 

प्रदेश सरकार एक और नदियों को संरक्षित करने का काम कर रही है।तो वहीं मंडीदीप नगर पालिका बेतवा में कचरा डालकर उसे प्रदूषित करने का काम कर रही है।

संयम जैन मंडीदीप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811