रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 में स्थित एचपी लोकेश गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को लेकर नाराजगी जताई है। उपभोक्ताओं का आरोप है। कि समय पर बुकिंग कराने के बावजूद गैस सिलेंडर उनके घर तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। जिससे उन्हें एजेंसी पहुंचकर स्वयं सिलेंडर लेना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की सुविधा होने के बावजूद उपभोक्ताओं को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग उपभोक्ता गैस एजेंसी तक जाकर सिलेंडर लाने को मजबूर हैं।

उपभोक्ताओं ने मांग की है कि एजेंसी द्वारा समय पर और नियमानुसार घर-घर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि होम डिलीवरी की सुविधा नहीं दी जा रही है।तो उपभोक्ताओं से लिए जाने वाले डिलीवरी शुल्क की भी जांच होनी चाहिए।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस समस्या पर क्या कदम उठाते हैं और उपभोक्ताओं को कब तक राहत मिलती है।

इनका कहना है
लोकेश गैस एजेंसी के संचालक द्वारा बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर की डिलेवरी घर तक नहीं दी जा रही है। वही कर्मचारियों द्वारा गैस सिलेंडर से गैस निकाली जा रही है। उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर तोलकर ही लेना चाहिए।
संयम जैन मंडीदीप
में 6 साल से लोकेश गैस एजेंसी से सिलैंडर बुक कर रहा हु पर आज तक मुझे होम डिलेवरी नहीं मिली है। मुझे हर बार सिलैंडर लेने गैस एजेंसी आना पड़ता है।
चंद्रेश मीना वार्ड 24 गज्जू पिपलिया मंडीदीप
मेरे द्वारा गैस सिलेंडर बुक करने के बाद भी मेरे घर तक गैस सिलैंडर नहीं पहुंचता है। मुझे गैस सिलैंडर लेने लोकेश गैस एजेंसी आना पड़ता है।
मनीराम प्रजापति सतलापुर मंडीदीप