रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
नेशनल हाईवे-46 पर मंडीदीप घाटी में मंगलवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, रेत से भरे एक खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्राला जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राले का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मंडीदीप घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटी क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों, तेज रफ्तार और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के अभाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
नेशनल हाईवे पर मंडीदीप घाटी एक बार फिर भीषण सड़क हादसे की गवाह बनी है। रेत से भरे खड़े डंपर में पीछे से एक ट्राला जा घुसा, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आखिर क्यों मंडीदीप घाटी हादसों का हॉटस्पॉट बनती जा रही है,