देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
नगर में इन दिनों अतिक्रमण के दानव ने पांव पसार लिये हैं अतिक्रमण के दानवों को न तो सरकारी भूमि का सरोकार रहा नहीं उन स्थानों का जहां जीवन से मुक्त होते ही मनुष्य को संसार से दाहसंस्कार कर विदाई दी जाती है ।अतिक्रमण की चपेट में जकडा चुके है इस समस्या को लेकर नगर परिषद पार्षदों एवं नागरिकों ने एसडीएम तहसीलदार सीएमओ को ज्ञापन सौपते हुए शमशान घाट अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नगर में बढते अतिक्रमण के दानवों ने उस स्थान जो शमशान घाट के नाम से जाना जाता है जहाँ संसार से विदा लेते मनुष्य को अंतिम संस्कार के रूप में विदाई दी जाती है उसकी भूमि भी अतिक्रमण कारियों ने लील ली इससे आक्रोशित नगर के पार्षद बलराम मालवीय वार्ड नं1 संतोषी रघुवीर सिंह चौहान वार्ड 8 पार्षद मनफूल बाई लोधी पार्षद विवेक तिवारी पार्षद स्वाति बंटी मेहरा अनुराधा राजकुमार वर्मा सहित नगर के पूर्व पार्षद गंगा राम अहिरवार सुखराम सुनील तुला राम शक्ति मेहरा राजकुमार रघुवीर सिंह मोहरबाई नरेश असमान सिंह सहित अनेक लोग शामिल है ।
ज्ञापन में मांग की गई है कि वार्ड नं 7 मे स्थित शमशान घाट ख.न. 238 रकबा 0,951 हेक्टेयर शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई थी इस शमशान घाट में वार्ड नं 6-7-8-9 के साथ अन्य वार्ड के शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है परन्तु इस शमशान घाट की भूमि पर अनेक अतिक्रमण कारियों ने अतिक्रमण कर लिया है जिससे शमशान की अधिकांश भूमि अतिक्रमण कारी दानवों ने लील ली है जिससे शमशान घाट पहुचने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है इस अतिक्रमण से लोगों मैं रोष बढ गया है अनेक बार मौखिक रूप से प्रशासन के संज्ञान में लाया गया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हो सकी अब शमशान घाट को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम छिड गई हैं इस संबंध में जनप्रतिनिधि नागरिकों ने एसडीएम मनीष शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा है जिसकी प्रति सीएमओ नगर परिषद सांची रामलाल कुशवाहा को भी दी गई है इस ज्ञापन में एसडीएम मनीष शर्मा ने अपनी टीप लगाते हुए नायबतहसीलदार सांची ललित सक्सेना एवं सीएमओ सांची तथा थाना प्रभारी सांची को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व विभाग नगर परिषद प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 7 दिवस के भीतर शमशान घाट को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही करे जिससे शमशान घाट की भूमि अतिक्रमण मुक्त हो सके।
इस मामले में इनका कहना है
एसडीएम के यहां से ज्ञापन आया है हमने पटवारी आर आई को आदेश जारी किए हैं कि वह मौका निरीक्षण कर अपना प्रतिवेदन दे ।प्रतिवेदन आते ही अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।ललित सक्सेना नायबतहसीलदार सांची
हमारे पास भी ज्ञापन आया है हम राजस्व विभाग को पत्र भेज कर शमशान घाट का सीमांकन करवायेंगे इसके पश्चात अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर शमशान घाट को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी ।
रामपाल कुशवाहा सीएमओ नगर परिषद सांची