रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका के अनुसार, शहर के 26 वार्डों में लगभग 2000 से अधिक अवैध नल कनेक्शन संचालित हो रहे हैं।जिससे जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राजस्व की भी हानि हो रही है।जानकारी के अनुसार, कई लोग रात के अंधेरे में मुख्य पाइप लाइन से अवैध रूप से नल कनेक्शन जोड़ लेते हैं। इससे वैध उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता और जल वितरण व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रशांत जैन ने बताया कि 15 जून के बाद विशेष अभियान चलाकर अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ नगर पालिका अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है।
सीएमओ ने नागरिकों से अपील की है। कि जिन लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। वे समय रहते उन्हें हटाकर नियमानुसार वैध नल कनेक्शन प्राप्त करें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके और शहर की जल व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
बाइट के लिए लाइन मंडीदीप नगर के 26 वार्डों में अवैध नल कनेक्शनों पर नगर पालिका सख्त हो गई है। सीएमओ प्रशांत जैन के अनुसार 15 जून के बाद विशेष अभियान चलाकर करीब 2000 से अधिक अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने नागरिकों से वैध कनेक्शन लेने और जल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।