Let’s travel together.

प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी

0 36

– विवाद के बाद बैकफुट पर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी, कहा- अगर आहत हुईं भावनाएं तो खेद है

– डकैत रामबाबू गड़रिया पर टिप्पणी से विवाद के बाद दिया बयान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने डकैत रामबाबू गड़रिया को लेकर दिए गए बयान पर यू-टर्न लेते हुए खेद प्रकट किया है। विधायक ने कहा कि यदि उनके हालिया बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है।

रामबाबू गड़रिया को अपना दोस्त बताया था

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने यह प्रतिक्रिया उस कार्यक्रम के बाद दी जिसमें उन्होंने रामबाबू गड़रिया को अपना दोस्त बताया था और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उसकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए थे।पिछोर में पाल-बघेल समाज के कार्यक्रम में दिए गए बयान में लोधी ने कहा था कि रामबाबू परिस्थितियों का शिकार था और समाज के कुछ लोगों के प्रताड़ित करने से वह डकैत बनने को मजबूर हुआ। उन्होंने रामबाबू के साथ जेल और जंगल में हुई मुलाकातों का भी जिक्र किया था।

विपक्ष ने इसे कानून-व्यवस्था और शहीदों के बलिदान का अपमान बताया था-

विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं। विपक्ष ने इसे कानून-व्यवस्था और शहीदों के बलिदान का अपमान बताया था। विवाद बढ़ने के बाद अब लोधी ने बयान पर सफाई देते हुए खेद जताया है।

बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं प्रीतम-

प्रीतम लोधी पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने करैरा के SDOP को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811