Let’s travel together.

नगर परिषद प्रशासन ने चलाया आयुष्मान अभियान

0 104

देवेन्द्र तिवारी साँची  रायसेन

नगर परिषद प्रशासन ने नगर के सभी वार्ड में घर घर पहुंच कर आयुष्मान का लाभ पहुचाने चलाया अभियान ।इस अभियान अंतर्गत शत प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन ने जोरशोर से चलाया 70 से ऊपर लोगों को लाभ पहुंचाने आयुष्मान योजना का अभियान इस अभियान अंतर्गत नगर के सभी वार्ड में अलग अलग कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौपते हुए 70 से अधिक उम्र के लोगों को इस योजना का लाभ शतप्रतिशत पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है इस योजना से सभी जुडकर लाभ उठा सके तथा इस योजना का लाभ लोगों तक शतप्रतिशत पहुंच सके ।इस अभियान के जिला प्रशासन ने तो आदेश जारी किए ही है इसके साथ मप्र शासन की ओर से भी आदेश जारी किए गए हैं इस योजना अंतर्गत सभी 70 आयु से अधिक लोगों के शतप्रतिशत आयुष्मान मान कार्ड बन सके ।इस योजना के लिए डोर टू डोर अभियान तेजी से चलाया जा रहा है इस आयुष्मान हेतु कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं इसमे कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगी ।इसी प्रकार पंचायत स्तर पर जनपद पंचायत सांची को भी आदेश जारी किए गए हैं जनपद पंचायत सांंची द्वारा भी सभी 83 ग्राम पंचायतों के प्रत्येक गांव में 70 से अधिक आयु के लोगों के लिए आयुष्मान भारत निरामय मप्र सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं इस आदेश अनुसार गांव गांव तक आयुष्मान हेतु कर्मचारियों की तैनाती की गई है तथा जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है ।नगर परिषद प्रशासन द्वारा भी अपने कर्मचारियों वार्ड वार वार्ड नं1 एवं 2 के लिए स,रा,नि, सुशील त्रिवेदी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शोभा मेहरा एवं कविताराजपूत वार्ड नं 3 के लिए स,रा,नि,रमेश शर्मा एवं उनके सहयोग हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना मालवीय वार्ड नं4 हेतु आनंद जैन सहयोगी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता जोशी वार्ड नं5,6,7 हेतु नंदकिशोर चौधरी सहयोगी श्रीमती प्रमिला साहू श्रीमती हेमलता जाट एवं श्रीमती मीना यादव वार्ड नं8 मे जितेंद्र मालवीय सहयोगी श्रीमती कमरबाई राजपूत वार्ड नं9 10 मे नीरज शर्मा सहयोगी श्रीमती माधवी चौधरी खिलान सिंह सहयोगी श्रीमती रंजना मेहरा रीता राजपूत वार्ड 11-12 मे सुनील यादव सहयोगी चंद्रा वती मेहरा वार्ड 13 मे राजीव श्रीवास्तव सहयोगी श्रीमती पुर्णिमा सेन वार्ड 14-15 मे हिमांचल सिंह ठाकुर सहयोगी श्रीमती प्रीति रजक एवं पूजा राजपूत की तैनाती की गई है इसके साथ ही इनकी निगरानी हेतु नोडल अधिकारी इनकी प्रगति रिपोर्ट आगे बढाते रहेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811