Let’s travel together.

चुनावी रंजिश को लेकर एसिड अटैक,4 पुरुष दो युवती घायल

0 209

बेगमगंज रायसेन। थाना सुल्तानगंज अंतर्गत ग्राम झिरपानी में चुनाव में सपोर्ट नहीं करने पर प्रत्याशी के सपोर्टर द्वारा एसिड से हमला कर दिया जिससे चार पुरुष सहित दो युवतियां एसिड गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई है साथ ही आरोपियों द्वारा मारपीट भी की गई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरोपी हरिकेश जिस प्रत्याशी का सपोर्ट कर रहा था उसका सपोर्ट उनके ही गांव के फरियादी दयाराम आदि द्वारा नहीं किए जाने पर शाम करीब 7:30 बजे हरिकेश लोधी सचिन एवं राजू लोधी द्वारा चौक तक किसी काम से आए हुए दयाराम लोधी को देखते ही उस पर लाठियों से हमला कर दिया वहां पर दूध डेरी पर दूध देने आई सुनीता लोधी, निधि लोधी अपने चाचा को पिटता देख बीच बचाओ में पहुंची तभी हरिकेश लोधी द्वारा दूध डेरी से एसिड की बॉटल निकालकर दयाराम पर फेंकी जिससे दयाराम के चेहरे पर एसिड गिरी और बीच बचाव कर रही सुनीता लोधी के चेहरे,पांव,कमर पर और निधि के चेहरे पर एसिड गिर जाने से फफोले पड़ गए उनकी चीख पुकार सुनकर लोग बीच बचाव के लिए आए तो आरोपीगण जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजन तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज लेक आए वहां पर डाक्टर उपस्थित नहीं होने पर सिविल अस्पताल बेगमगंज रेफर किया गया जहां डॉक्टर आरके बलैया द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दयाराम ने बताया एसिड जब फेंका ओ फेंकने वाले हरिकेश पर भी एसिड गिरा है जिससे वह भी घायल हुआ है। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है ।

इस संबंध में राजेश तिवारी एसडीओपी सिलवानी का कहना है कि दो पक्षो के बीच चुनावी रंजिश में मारपीट हुई है। और दूध की फेट मापने में उपयोग करने एसिड की वाटल फूटने से छीटे लग गये है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811