मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
हलाली डैम पर स्थित छोटी पचमढ़ी के पास शनिवार को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली घटनास्थल पर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह

सहित पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा।
जानकारी के अनुसार देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया हो और लाश को यहां लाकर फेंका गया हो। अज्ञात व्यक्ति 55 से 60 वर्ष का लग रहा। अज्ञात व्यक्ति को किसी धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया हो ऐसा प्रतीत हो रहा है। अज्ञात व्यक्ति सफेद कुर्ता पजामा, नीले कलर की जरकिन पहने हुए है साथ ही गले में तोलिया डली हुई है। रंग काला है लगभग 5 फीट की लंबाई है। थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने अपील की है। कि आसपास के थाने में किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो तो वह संपर्क करें।