Let’s travel together.

उज्जैन: होली पर गर्भगृह में लगी आग से झुलसे… महाकाल के सेवक की अब मौत

0 549

मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में इस साल होली के दिन बड़ा हादसा हो गया था. 25 मार्च को गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लग गई थी. इस हादसे में 14 लोग झुलस गए थे. इन घायलों में से एक की अब मौत हो गई है. इनका नाम सत्यनारायण सोनी है, जो कि मंदिर के सेवक थे. इनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था. हादसा तब हुआ था, जब गर्भगृह में गुलाल उड़ाया जा रहा था.

महाकाल मंदिर में 25 मार्च की सुबह भस्म आरती हो रही थी. मंदिर में भगवान के जयकारे लग रहे थे. श्रद्धालु भोले की भक्ति में लीन थे, तभी 5:49 बजे गर्भगृह में आग लग गई. इस हादसे में पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए थे. घायलों में 9 को इंदौर रेफर किया गया था. 5 का इलाज उज्जैन में ही चला. इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के कारण सत्यनारायण सोनी को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन स्थिति में सुधार न होता देख अच्छे उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल में रेफर किया गया. यहां आज सुबह उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई. सत्यनारायण सोनी की उम्र80 वर्ष बताई जा रही है.

‘बाबा महाकाल के सच्चे सेवक थे सोनी’

मंदिर से जुड़े लोग बताते हैं कि सत्यनारायण सोनी बाबा महाकाल के सच्चे सेवक थे, जो कि भस्म आरती के लिए गर्भगृह में सफाई करना, पूजन सामग्री एकत्रित करनाया अन्य कोई भी काम… हमेशा तैयार रहते थे. बाबा महाकाल की पूजा करने के लिए भले ही कोई भी पुजारी का समय चल रहा हो, लेकिन उनके सहयोगी के रूप में सत्यनारायण सोनी सेवा देने के लिए जरूर मौजूद रहते थे.

इस अग्निकांड में झुलसे पुजारी पुत्र मनोज शर्मा (43), पुजारी संजय शर्मा (50) और सेवक चिंतामण (65) का इलाज अब भी इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा है.

भस्म आरती के दौरान महिलाओं को घूंघट करने की आवाज लगाते थे..

सत्यनारायण सोनी महाकाल मंदिर में कई वर्षों से नियमित रूप से सुबह भस्म आरती में शामिल होते थे. आरती, पूजा के दौरान पुजारी का भी सहयोग करते थे. सोनी ही वह थे जो महाकाल मंदिर की भस्म आरती में बाहर नंदी हॉल में आकर महिला श्रद्धालुओं से निवेदन करते थे कि भगवान महाकाल की भस्मी चढ़ने वाली है. महिलाएं भस्मी चढ़ते नहीं देखती हैं. इसलिए घूंघट निकाल लें. भोलेनाथ को भस्मी चढ़ने के बाद सोनी वापस आवाज लगाकर महिलाओं से घूंघट भी हटवाते थे. मंदिर के पुजारियों के मुताबिक, सोनी बहुत मिलनसार व्यक्ति थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811